अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा प्रतियोगिता में नागौर जिले ने बढ-चढ़कर लिया भाग
![]() |
राकेश करवा, डेगाना | Tue, 14-Jan-2025 | ![]() |
|---|
अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा हमारी पारंपरिक कला को निखारने के लिए, प्रोत्साहित करने हेतु दो कलात्मक प्रतियोगिता माडना एवं पतंग सजाओ का आयोजन किया गया। जिसमें नागौर जिला माहेश्वरी समाज की महिलाओं व युवतियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और बहुत ही सराहनीय मांडने व पतंग सजा कर अपनी परंपराओं को उकेर कर सबके सामने प्रस्तुत किया। जहां, कुचामन सिटी की वैदेही मांधनिया ने अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन नागपुर के क्षितिजा प्रोग्राम में, पतंग सजाओ प्रतियोगिता में अपना परचम फहराया इसी तरह मांडना सजाओ प्रतियोगिता में नागौर जिले की कुचामन से वर्षा काकानी, पूर्वी काबरा ने पगलया, कविता काबरा ने गणेश जी, मकराना से सीमा मंत्री ने दीपक और राजश्री काबरा ने श्री बनाकर दीपावली पर्व पर लक्ष्मी जी के आगमन की अगवानी कर उनका आह्वान किया। इनमें विशेष रूप से पतंग सजाओ प्रतियोगिता में कुचामन से राजश्री काबरा व मेड़ता रोड से मधु मून्दड़ा ने एकल परिवार को ना अपना कर संयुक्त परिवार में रहने का संदेश एक पेड़ के माध्यम से पतंग पर अपनी कला को उकेर कर पेड़ का तना किस तरह डालियों को अपने से जोड़े रखता है का संदेश दिया। इसी तरह हेमा गट्टानी ने भी नागपुर के क्षितिजा प्रोग्राम में 'त्योंहारों का रंग, मिठी मनुहार के संग'' नृत्य नाटिका में उनकी टीम ने चतुर्थ स्थान प्राप्त कर नागौर जिले का नाम रोशन किया। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।
Latest News

