वाराणसी में डॉ. वेणुगोपाल झंवर से मन से मन की बात पर परिचर्चा
12 जनवरी 2025 को कार्यक्रम मन से मन की बात बहुत शानदार रहा परिचर्चा का विषय था शादी की बढ़ती उम्र जिस पर विश्वविख्यात मनो चिकित्सक डॉ. वेणु गोपाल झंवर ने को बहुत ही सुंदर तरीके से विश्लेषण किया। मुख्य रूप से विवाह वैवाहिक जीवन एवं माता पिता के साथ बच्चों के व्यवहार बारीकी से डॉ. साहब ने समझाया। उपस्थित हर उम्र के लोगों ने अपने अनुभव भी सांझा किए हर उम्र के लोगों ने क्विश्चन आंसर भी किया जिसका डॉ साहब ने बहुत ही शानदार तरीके से जवाब से संतुष्ट कराया। परिचर्चा के माध्यम से जागरूक करने के लिए डॉ. वेणुगोपाल झंवर व उनकी पत्नी मोहिनी झंवर को बहुत बहुत धन्यवाद दिया गया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से गिरिराज कोठारी, राजकुमार कोठारी, गौरीशंकर नेवर, कृष्ण कुमार सोमानी, लाला चांडक, किशोर मूंदड़ा, गप्पू भैया, लोकेंद्र करवा, सुशील दम्मानी, कमल सोनी, गोविंद बजाज, गोपाल दम्मानी, अनिल झंवर, राकेश दरक, महिला संगठन से ऊषा मंत्री एवं अनीता डागा, क्लब के ऋषि पटवारी, अमित चांडक, जीतू चांडक, कला संस्कृति से कृषता झंवर, निशा कोठारी, सोनिया मारू आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन पीयूष कोठारी ने किया। इस कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आतिथ्य एवं मुख्य सलाहकार श्री मांगीलाल सारडा थे। माहेश्वरी परिषद के अध्यक्ष राजेश बाहेती, मंत्री कृष्ण काबरा ने सभी को धन्यवाद दिया।
Latest News