तिनसुकिया माहेश्वरी समाज का सगंठन आपके द्वार कार्यक्रम में 26 जनवरी के कार्यक्रम की चर्चा

सगंठन आपके द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत माहेश्वरी पारिवारिक मिलन समारोह की अगली कड़ी में 12 जनवरी का कार्यक्रम श्री रामकुमार जितेन्द्र कुमार सारड़ा तिनसुकिया के निवास पर आयोजित किया गया, जिसमें समिति, महिला व युवा तीनों संगठनों के 26 सदस्यों ने भाग लिया। शंकर भगवान की प्रतिमा के सामने अगरबत्ती जलाकर कार्यक्रम शुरू किया गया। संक्रांति व माघ बीहु की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम में पिकनिक कार्यक्रम के 9 संयोजक, टीम के सदस्य व विशेष रूप से धौलावासीयों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, अंचल के सभी माहेश्वरी परिवारों के योगदान के लिए सभी का तहे दिल से हादिॅक अभिनन्दन किया। 

पुर्वोतर युवा सगंठन परसराम कुण्ड जाने का 15-16 फरवरी के प्रोग्राम के बारे में सभी को अवगत कराया। महाकुम्भ के बारे में पुर्वोतर सभा के अध्यक्ष आदरणीय श्री बासु दम्मानी भाई साहब का मैसेज जिसको लोकल ग्रुप में अपलोड कर दिया गया, उसकी जानकारी दी गई। महासभा की सूरत मे आयोजित बैठक की जानकारी सभी समाज बधुंओ को दी गई। जिसमें एक मुख्य घोषणा जनवरी 2026 मे जोधपुर में माहेश्वरी समाज का अंतराष्ट्रीय महाकुंभ जिसमें करीबन 70000 सदस्यों की उपस्थिति का अनुमान है की जानकारी दी गई। 26 जनवरी के प्रोग्राम के बारें में विस्तार से चर्चा की गई, प्रोग्राम के बारे में मैसेज ग्रुप में अपलोड कर देगें। अंचल में युवा को जो हमारे समाज की रीढ़ की हड्डी है, उन्हें और ज्यादा एक्टीव कैसे किया जाए, सदन से राय मांगी गई। प्रीवेड़ींग फोटोशुट से क्या क्या नुकसान है, इस बारे में विस्तार से चर्चा की गई। समाज को और ज्यादा सगंठित कैसे किया जाए एवं अभी इस कार्यक्रम में हम लोग 45 मिनट हमारे समाज की 5 समस्याओं पर चिंतन करते हैं, इसके अलावा और किस विषय पर चिंतन कर सकते हैं, इसके उपर सभी सदस्यों से राय मांगी गई। सभी को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन