माहेश्वरी महिला मंडल कुचामन की ओर से पौष बड़ा व सम्मान समारोह का आयोजन

राकेश करवा, डेगाना Wed, 08-Jan-2025

कॉलोनी स्थित मालपानी समाज सदन में माहेश्वरी महिला मंडल, कुचामन सिटी के तत्वावधान में पौष बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान मंजू झंवर ने मारो सांवरिया गिरधारी आ रूत पौष बड़ा की आई..., सुनीता कोठारी ने बाजरे की रोटी खा ले श्याम चूरमा न भूल जावगो, ललिता हुरकट व सरिता काबरा ने नैना नीचा करले श्याम से मिलावेली काई... कृष्णा मंत्री ने म्हे चरखी लेकर आया थे पतंग उड़ाओं सावरा... भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी। अंजू सोडाणी व सरिता मांधनिया सहित अन्य महिलाओं ने विभिन्न भजनों पर नृत्य की प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिरस में रंग दिया। समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी रहने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। अंत में भगवान के पौष बड़ा का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर मधु मंत्री, कृष्ण मंत्री, अंजू सोडाणी, सीमा तोषनीवाल, मधु मानघनिया, सरिता मानघनिया, उमा खटोड़, पूजा मालू, सरिता काबरा, मंजू झंवर, सुनीता कोठारी, ललिता हुरकट सहित समाज की महिलाए मौजूद थी। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन