तिनसुकिया माहेश्वरी परिवार द्वारा पिकनिक का आयोजन सम्पन्न
तिनसुकिया माहेश्वरी परिवार ने नए साल के आगमन पर जश्न मनाने एवं अंचल 2 के सभी माहेश्वरी परिवारों का एक दूसरे से घुलने मिलने का अवसर प्राप्त हो इसी उद्देश्य से अपने तिनसुकिया अंचल के लिए पिकनिक की योजना बनाई जो 5 जनवरी को जीरो पॉइंट (धौला) में सफलता पूर्वक संम्पन हुई, जिसमे मुख्य आकर्षण खेलकूद, नाच गाना, स्वादिष्ट खानपान, रोमांचक आश्चर्य भरपूर थे। अंचल के सभी परिवारों का उत्साह देखते ही बना। तिनसुकिया सहित जागुन, मार्गेरीटा, डिगबोई, दुमदुमा, धौला, काकोपथार, सोनारी बस्ती, माकुम सभी जगहों से परिवार सहित करीब 200 लोगो ने सम्मिलित होकर पिकनिक का मजा लिया और सभी कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लिया। पिकनिक की सफलता में सभी कार्यकर्ताओं, संयोजकों व धौला के परिवारों का विशेष योगदान रहा। एक छौर पर जागुन दुसरे छौर पर धौला से तिनसुकिया तक सारे माहेश्वरी एक सयुंक्त परिवार लग रहे थे। सभी के साथ ने पिकनिक की रौनक बढ़ा दी।
Latest News