भीलवाड़ा में पोष बड़ा एवं मकर सक्रांति महोत्सव का आयोजन सम्पन्न
आर.के.आर.सी. माहेश्वरी महिला संगठन ने नववर्ष के शुभ आगमन पर पोष बड़ा एवं मकर सक्रांति महोत्सव का आयोजन डॉ. चेतना जागेटिया एवं मंत्री मीनू झंवर के सानिध्य में 2 जनवरी-2025 को आर.के.आर.सी. महेश सेवा संस्थान में आयोजित किया गया जिसमे मंडल की सभी सदस्याए पंजाबी परिधान पहनकर आई जिनका तिलक लगाकर एवं गुड की रेवड़ी खिलाकर स्वागत किया गया एवं नववर्ष की बधाईयाँ दी गयी। प्रचार मंत्री सुनीता काबरा ने कार्यक्रम से शुरुआत ठाकुर जी के भजनों के साथ नृत्य करते हुए हाउजी एवं विभिन्न प्रकार के गेम्स खिलाये गए एवं विजयेताओ को पारितोषिक वितरित किये गए। समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती शिखा भदादा, सीमा कोगटा, प्रीति लोहिया, भारती बाहेती, सोनल माहेश्वरी आदि थे एवं स्थानीय महिला मंडल के लाड देवी लढ़ा, वंदना नुवाल, इंद्रा हेड़ा, स्नेहलता तोषनीवाल, सुमित्रा दरगड़, रंजना, रेणु, विनीता, चंद्रकांता गगरानी, सरोज सोमानी, सुनीता मूंदड़ा, सुमन भंडारी एवं मंडल की करीब 250 सदस्यों ने पोष बड़ा एवं मकर सक्रांति महोत्सव के स्नेहभोज का लुप्त उठाया।
Latest News