रांची माहेश्वरी सभा द्वारा हार्ट अटैक प्रिवेंशन किट का निशुल्क वितरण सेवा का प्रारंभ

श्री माहेश्वरी सभा, रांची द्वारा हार्ट अटैक प्रिवेंशन किट तैयार कर सदस्यों में निशुल्क वितरण की सेवा का प्रारंभ किया गया है। झारखंड बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री राजकुमार मारू के कर कमलों द्वारा इस सेवा का औपचारिक प्रारंभ किया गया। इस सेवा को प्रारंभ करने का उद्देश्य है कि हार्ट अटैक होने की अवस्था में मरीज को प्राथमिक उपचार मिल जाए और उसे डॉक्टर तक जाने का समय मिल जाए। हार्ट अटैक की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए तथा सदस्यों को इस विषय की जानकारी हेतु सभा ने इस सेवा प्रकल्प को प्रारंभ किया है। समाज की होने वाली सभाओं, गोष्ठियों एवं आयोजनों में उपस्थित सदस्यों के बीच इस किट का निशुल्क वितरण किया जा रहा है।

समारोह में सभा के सचिव श्री नरेंद्र लखोटिया, सभा के पूर्व अध्यक्ष श्री शिव शंकर साबू, प्रदेश ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री अशोक साबू, सभा के कोषाध्यक्ष श्री मनमोहन मोहता, श्री मनोज काबरा, श्री प्रदीप चितलांगिया एवं समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस किट में निम्नलिखित दवाइयाँ शामिल हैं:

(1) Ecosprin 75 mg (Aspirin) : यह दवा खून को पतला करके रक्त प्रवाह को सुचारू बनाती है और हार्ट अटैक के खतरे को कम करने में सहायक है।

(2) Rosuvastatin 20 mg : कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करती है और हृदय संबंधी रोगों के जोखिम को कम करती है।

(3) Sorbitrate : अचानक होने वाले सीने के दर्द (एनजाइना) में तुरंत राहत प्रदान करती है। यह हार्ट अटैक की प्रारंभिक स्थिति में उपयोगी है।

सभा ने सभी लोगों को यह किट हमेशा अपने पास या पर्स में रखने की सलाह दी है ताकि आपातकालीन स्थिति में इसका तुरंत उपयोग किया जा सके।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन