अहमदाबाद जिला माहेश्वरी सभा ओढव क्षेत्र द्वारा आयोजित भजन संध्या में कलेण्डर विमोचित
अहमदाबाद जिला माहेश्वरी सभा ओढव क्षेत्र द्वारा आयोजित भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माहेश्वरी समाज की बेटी श्रीमती सोनल कोठारी ने सुन्दर भजनो की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुरेश मूंधड़ा उपस्थित रहे और कलेण्डर का विमोचन किया। कलेण्डर के मुख्य सौजन्यकर्ता प्रीति साड़ी थे एवं भंजन संध्या के सौजन्यकर्ता श्री रामगोपाल तोतला, राजेन्द्र राठी, राकेश देवपुरा, राकेश तुरकिया, रितेश कोठारी एवं पंकज बांगड थे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अल्पाहार का आनंद लिया। कार्यक्रम में श्री चन्द्रप्रकाश कासट अहमदाबाद जिला अध्यक्ष की भी उपस्थिति रही।
Latest News