नागपुर नगर ज्येष्ठ माहेश्वरी सभा ने धनुर्मास में किए घोघरा महादेव और रामटेक मंदिर के दर्शन
नागपुर नगर ज्येष्ठ माहेश्वरी सभा द्वारा आयोजित श्रीक्षेत्र घोघरा महादेव एवं रामटेक मंदिर दर्शन यात्रा सानंद संपन्न हुई। संस्था की ओर से यात्रा की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रकाश चांडक ने बताया कि धनुर्मास में शिवजी और रामजी के दर्शन का सनातन धर्म में विशेष महत्व है इसी उद्देश्य से संस्था ने घोघरा महादेव और रामटेक यात्रा का आयोजन किया। यात्रा के दौरान संस्था की ओर से अध्यक्ष कन्हैयालाल मानधना एवं सचिव मधुसूदन सारडा ने योगीराज महाराज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के पूज्य स्वामीजी एवं ट्रस्टी श्री पुरुषोत्तमजी का सत्कार किया। कार्यक्रम के सफलार्थ दामोदरलाल तोषनीवाल, सुभाष गांधी, ललित गांधी ने अथक प्रयास किया। यात्रा का पहला पड़ाव कामठी में था। जहां डॉ. घनश्याम मूंधड़ा ने सभी यात्रियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की।
श्रीक्षेत्र घोघरा महादेव पहुंचकर सभी ने मंदिर में दर्शन पूजन करके सफेद पहाडिय़ों के प्राकृतिक सौंदर्य के बीच स्थित पेंच नदी में बैलगाड़ी की सवारी की और फोटोग्राफी का भरपूर आनंद लिया। लक्ष्मीनारायण मंदिर रामटेक में सभी यात्रियों ने प्रसादी भोजन लिया और रामटेक के प्रमुख मंदिरों के दर्शन किए। गोपाल काबरा के साथ सभी यात्रियों ने मार्ग में ढोलक, मंजीरा बजाकर भजन कीर्तन करते हुए सफर का आनंद लिया। लाफ्टर क्लब नागपुर के गोवर्धन काबरा ने स्वस्थ रहने के व्यायाम का सजीव प्रदर्शन दिया। सुखद एवं अविस्मरणीय स्मृति के साथ यह यात्रा सानंद सम्पन्न हुई। इस यात्रा में विनोद लखोटिया, बद्रीनारायण छापरवाल, वसंत सांवल, राकेश भैया, सुरेश गांधी, प्रेमनाथ राठी, सुभाष चांडक, मुरली गांधी, वि_लदास तापडिय़ा, लक्ष्मीकांत चांडक, डॉ. राजकुमार राठी, गोपाल सादानी, दिनेश लदड़, राजेंद्र सोनी, रमणलाल बाहेती, जगदीश बजाज, सत्यनारायण भूतड़ा, नंदकिशोर काबरा, गिरिराज भट्टड, किशोर डागा, सतीष रूठिया, जुगलकिशोर सारडा, विनोद डागा, बोवाराम कुमावत, बालकिशन चांडक, बद्रीनारायण बागड़ी, रमेश जावंधीया, श्यामसुंदर जेठा, महेश राठी, जगदीश मानधना, राधेश्याम हुरकट आदि अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
Latest News