ICAI - WIRC चुनाव में सौरभ अजमेरा हुए विजयी
अभी हाल ही में इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के वेस्टर्न रीजन के चुनाव में स्व. रामनिवास अजमेरा के सुपोत्र और स्व. महावीर अजमेरा के सुपुत्र भीलवाड़ा जिले के ग्राम भोजरास निवासी CA सौरभ अजमेरा के लगातार दूसरी बार ऐतिहासिक विजय होने पर सभी क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी।
ICAI -WIRC चुनाव में गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र राज्य के लगभग 1.5 लाख CA आते है। अपने गांव भोजरास व माहेश्वरी समाज लिए गौरव की बात है जो इतना बड़ा चुनाव लड़े और जीते। सौरभ अजमेरा पूर्व में इसी जोन से सचिव पद पर चुने गये थे। सौरभ की इस उपलब्धि पर माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभाकामनाएं।
Latest News