वाराणसी में प्रथम बार नियॉन क्रिकेट का सफल आयोजन

माहेश्वरी क्लब वाराणसी द्वारा नियॉन क्रिकेट का सफल आयोजन दिनांक 14/12/24 को स्थानीय निवेदिता शिक्षण संस्थान मोती झील में किया गया। ये कठिन कार्य को भी सच कर दिखाया क्लब के कोषाध्यक्ष शंशाक चांडक ने, इसको कैसे किया जाए और कहा किया जाए उसका पूरा कार्य शंशाक ने संभाला। निवेदिता स्कूल के हॉल के लिए श्री रंगनाथ साबू का सहयोग रहा। इसकी पूरी रूप रेखा को कार्यक्रम सलाहकार जीतू चांडक और कार्यक्रम संयोजक लव कौशिक, विनीत धुत और केशव करवा ने तैयार किया इस कार्यक्रम में लोकेश मूंदड़ा, सुमित साबू, शुभम् साबू, राहुल कोठरी और नटवर कोठारी का भी सहयोग रहा। इस क्रिकेट कि खास बात यह थी कि इसको बंद अंधेरे कमरे में सिर्फ ओर सिर्फ रेडियम की लाइट्स के आधार पर ही खेला जा सकता था जिसमें 43 साथियों के अतिरिक्त समाज से भी कुछ सदस्यों ने सहभागिता दी। अध्यक्ष अंकित धुत, मंत्री ऋषि पटवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन