कन्या जन्म पर स्वर्ण सीढ़ी महोत्सव मनाने पर भूतड़ा परिवार का किया सम्मान

सरवाड़ स्थानीय तहसील सभा एवं पंचायत द्वारा कन्या जन्म महोत्सव आयोजित करने पर भूतड़ा परिवार का अभिनंदन किया गया। शिवांग एवं अक्षिता भूतड़ा के कन्या जन्म पर श्री विष्णु कुमार भूतड़ा एवं श्रीमती राजेश्वरी भूतड़ा द्वारा अपनी माताजी सुशीला देवी को स्वर्ण सीढ़ी आरोहण किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य विजय शंकर मूंदड़ा, स्थानीय तहसील सभा अध्यक्ष लक्ष्मी निवास डोडिया, पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार लढ्ढा ने शोल ओड़ाकर एवं श्रीफल भेट कर परिवार का अभिनंदन किया। इस अवसर पर राजेंद्र चौधरी, सत्यनारायण डोडिया, हर्षवर्धन मालानी, नवल किशोर मंत्री, महेंद्र बांगड़, राजेश झंवर, महेंद्र डोडिया, यश लढ्ढा आदि महानुभाव उपस्थित रहे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन