जालना माहेश्वरी समाज की पहल-21 की आयु में शादी करने पर युवतियों को मिलेंगे 1 लाख रुपए

जालना के माहेश्वरी समाज द्वारा समाज की युवतियों को 21 वे वर्ष की आयु के दौरान विवाह करने पर 1 लाख रुपए की सम्मान राशि देने का निर्णय लिया गया है। जिसकी नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है। अधिक आयु होने के बाद लड़कियों की विवाह करने की इच्छा कम हो रही है। जिसे ध्यान में रखते हुए योग्य उम्र में विवाह हो इसलिए माहेश्वरी विवाह समिति द्वारा लाडली बेटी सम्मान योजना आरंभ की गई है। जिसके अंतर्गत आयु के 21 वर्ष में जो लड़कियां विवाह करेंगी उन लडकियों को 1 लाख रुपए तथा 24 वर्ष के दौरान विवाह करने वाली लडकियों को 31 हजार रुपए की सम्मान निधि दी जाएगी, ऐसी जानकारी समिति के अध्यक्ष कांतीलाल राठी ने दी। 1 दिसंबर 2024 से 30 नवंबर 2025 तक मराठवाड़ा के माहेश्वरी समाज के लिए यह योजना चलाई जाएगी। इस योजना का शुभारंभ अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सभापति संदीप काबरा की उपस्थिति में किया गया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन