माहेश्वरी समाज राजनांदगांव ने की पहल, गंज लाइन अब महेश पथ

राजनांदगांव में गंज लाइन तिरंगा चौक से गंज चौक की दशकों पुरानी सड़क का नाम अब महेश पथ कर दिया गया है। यह नामकरण श्री माहेश्वरी पंचायत राजनांदगांव की मांग पर पंचायत अध्यक्ष श्री पवन डागा के अथक प्रयासों और महापौर श्रीमती हेमा देशमुख जी की पहल पर सर्वसम्मति से निगम पार्षदों के सहयोग से से संभव हुआ है। सभी सम्माननीय व्यक्तियों की उपस्थिति में महेश पथ अनावरण समारोह का आयोजन दिनांक 4 दिसंबर 2024, समय शाम 6 बजे रखा गया था। मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु, गणेश पवार, अमीन हुड्डा, मधु बैद, प्रेम बाफना, माहेश्वरी समाज संरक्षक श्री सूर्यकांत चितलांग्या, श्री राजेंद्र लढ्ढा, पंचायत अध्यक्ष श्री पवन डागा, सचिव संजय लढ्ढा, कोषाध्यक्ष ओम डागा, जिला अध्यक्ष श्री गोविंद मालानी, जिला सचिव श्री गगन लढ्ढा, माहेश्वरी महिला मंडल की संरक्षक श्रीमती शीला गांधी, अध्यक्ष श्रीमती दीपा बागड़ी, उपाध्यक्ष श्रीमती विमला लढ्ढा, कोषाध्यक्ष श्रीमती सीमा डागा, माहेश्वरी युवा मंडल अध्यक्ष वेदांत बागानी, उपाध्यक्ष रवीश डागा, कोषाध्यक्ष आनन्द भूतडा कार्यकारणी सदस्य शुभम् डागा, अर्जुन मंत्री, सिंधी समाज अध्यक्ष श्री मन्नूमल मोटलानी, आवतराम तेजवानी और अग्रवाल समाज अध्यक्ष श्री शरद अग्रवाल ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम में आभार व्यक्त करते हुए पवन डागा ने कहा कि जिस प्रकार महाकाल का सम्मान कर मानव मंदिर चौक का नाम महाकाल चौक कर शीतला मंदिर में भव्य महाकाल त्रिशूल लगाया और शहर के चौक-चौराहों का नामकरण किया। इसके लिए संस्कारधानी की जनता तथा माहेश्वरी समाज की ओर से में हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन गगन लढ्ढा ने किया। अनावरण अवसर पर माहेश्वरी समाज सहित अन्य समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

यह ऐतिहासिक कदम समाज के गौरव को और ऊंचाई प्रदान करेगा। माहेश्वरी समाज राजनांदगांव की ये महान उपलब्धि है कि दशकों पुराने नाम को भगवान महेश के नाम से नामकरण किया गया। कार्यक्रम के बाद शहरवासियों को नाश्ते एवं मिठाई का वितरण किया गया।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन