कटिहार माहेश्वरी महिला संगठन ने दिव्यांगजनों के सामूहिक विवाह में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
कटिहार (बिहार), अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के शुभ अवसर पर, कटिहार के बिनोदपुर रोड स्थित नमस्ते भारत होटल में विकलांग विधवा और विद्या कल्याण समिति कटिहार द्वारा दिव्यांगजनों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विशेष आयोजन में कटिहार माहेश्वरी महिला संगठन ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। संगठन की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा चांडक एवं सचिव श्रीमती इंदू माहेश्वरी एवं टीम की सभी सदस्य पूरे उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुईं और दिव्यांग दंपतियों को आशीर्वाद देने के साथ-साथ उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई उपयोगी उपहार भेंट किए। हर सदस्य ने व्यक्तिगत स्तर पर योगदान देकर कार्यक्रम की भव्यता बढ़ाई। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर दिव्यांगजनों के लिए आवश्यक सामान प्रदान किया, जिससे उनकी नई जिंदगी की शुरुआत को सुखमय और सरल बनाया जा सके। इस आयोजन में संगठन की सहभागिता न केवल एक सेवा कार्य थी, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का एक उत्कृष्ट उदाहरण भी।
Latest News