अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा सेमिनार का होगा आयोजन
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा 28 दिसंबर 2024 को वृहत्तर कोलकाता प्रदेश के आथित्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पहली बार एक अनूठी पहली की जा रही है। युवा शिक्षा रत्न - 2024 के अंतर्गत कोलकाता कार्यक्रम में कोलकाता प्रदेश के ऐसे विद्यार्थी, जो 2025 में 10वी एवं 12वी की परीक्षा देने वाले है एवं देश भर पधारे हुए युवा शिक्षा रत्न का सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रख्यात एवं सुप्रसिद्ध वक्ता द्वारा बच्चों को आध्यत्म द्वारा कैसे व्यक्तित्व एवं शैक्षणिक क्षेत्र में उन्नति प्राप्त करने के सेमिनार का आयोजन होगा।
सेमिनार की तिथि एवं समय - 28 दिसंबर 2024, शाम 4.30 बजे से
स्थान - समृद्धि बैंक्वेट, कोलकाता
भवदीय
शरद सोनी
(राष्ट्रीय अध्यक्ष)
प्रदीप लड्डा
(राष्ट्रीय महामंत्री)
अनिरुद्ध कांकाणी
(सांस्कृतिक मंत्री)
महावीर चांडक
(राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रभारी)
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन
Latest News