वाराणसी मेें रक्तदान शिविर का आयोजन सम्पन्न

स्वर्गीय श्री वीरेन्द्र कुमार भुराडिय़ा के स्मृति में माहेश्वरी क्लब वाराणसी और भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन माहेश्वरी भवन महमूरगंज में दिनांक 24 नवंबर को सम्पन्न हुआ, जिसमें 71 यूनिट रक्त दान का सहयोग किया गया इसमें मुख्य रूप से योगेश भुराडिय़ा एवं उनके परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे साथ ही 10 यूनिट ब्लड भी दान करवाया और समाज के सभी वरिष्ठ और बड़ों ने आगे बढ़ते हुए इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया और युवाओं को प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गौरी शंकर नेवर, राजेश बाहेती, किशोर मूंदड़ा, गोविन्द बजाज, लाला चांडक, गिरराज कोठरी, लोकेन्द्र करवा, गोपाल दम्मानी, कृष्ण कुमार काबरा, गोविन्द भराणी, मनीष दुजारी, मनीष काबरा, दीपक जाजू, धीरज मल्ल, राकेश दरक, संजय मालू, अनुज कोठरी, अनुराग राठी साथ ही नारी शक्ति पूजा कोठारी, क्रिस्टा झंवर, कविता झंवर, अंकिता नेवर, दिव्या कोठारी, मोहनिका कोठारी, राधिका डागा और रितिका साबू तथा अन्य वरिष्ठ एवं युवा साथियों का सहयोग प्राप्त हुआ। इस कार्य को करने और कराने में मुख्य रूप से रवि सारडा, पवन धुत, बालकिशन असावा, राज सारडा और गोविन्द बागड़ी ने अपना पूर्ण योगदान दिया क्लब के मंत्री ऋषि पटवारी ने सभी को धन्यवाद दिया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन