यश काबरा अजमेर अध्यक्ष निर्वाचित
महेश कल्याण समिति (माहेश्वरी समाज, पश्चिम क्षेत्र, रामनगर, अजमेर) के निष्ठावान सदस्य श्री मनोज काबरा के सुपुत्र यश काबरा ने अपैक्स यूनिवर्सिटी जिसके विभिन्न संकायों में लगभग 6500-7000 छात्र अध्ययनरत हैं, उसकी Student Council हेतु संपन्न चुनाव में अध्यक्ष पद पर विजयी होकर समाज का मान और सम्मान बढ़ाया हैं। प्रचार मंत्री पंकज सोमाणी ने बताया कि यश ने वॉलीबॉल में नेशनल स्तर पर अपनी कॉलेज का भी प्रतिनिधित्व किया हैं। कार्यकारिणी ने कामना की कि छात्र हित के मुद्दों पर कार्य करते हुए कहा कि यश काबरा विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के सफल आयोजन से अपने नेतृत्व भाव को प्रदर्शित कर समाज का नाम रोशन करे। अध्यक्ष सुरेन्द्र लखोटिया ने समिति परिवार की ओर से यश काबरा के स्वस्थ एवं सुखी जीवन एवं गौरवान्वित माता-पिता एवं परिजनों को भी हार्दिक बधाई प्रेषित की।
Latest News