श्री नींबूतल्ला स्पोर्टिंग क्लब, कोलकात्ता द्वारा दीपावली मिलन समारोह आयोजित
श्री नींबूतल्ला स्पोर्टिंग क्लब (अन्तर्गत नींबूतल्ला भवन ट्रस्ट) कोलकात्ता द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह का आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सदस्यों का स्नेह और उत्साह भरपुर रहा। कई सदस्य सपरिवार पधार कर कार्यक्रम को अत्यंत उचाई प्रदान की। उपस्थित सदस्यों की भावना आपसी भाईचारे एवं अतरंग स्नेह की एक छवि प्रस्तुत कर रही थी। बसंत मोहता, दुर्गा कोठारी एवं विजयजी ओझा ने अपने स्वरों से ज़बरदस्त समा बांध दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रिया पेड़ीवाल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब कमेटी मंत्री मन मोहन मूंदड़ा, संजय नोपानी, ट्रस्टीगण सुरेन्द्र मूँधड़ा, महेश मिमानी, नरेन्द्र कुमार करनानी, नन्द किशोर सादानी, कार्यक्रम संयोंजक नरेन्द्र करनानी एवं नन्द किशोर सादानी का विशेष सहयोग रहा।
Latest News