सामर्थ्य सोसायटी अध्यक्ष राशि माहेश्वरी और उनके मंगेतर शुभम दाखेड़ा ने माहेश्वरी के जन्मदिन के अवसर पर अंगदान का संकल्प लिया।

बूंदी 23 अक्टूबर। सामर्थ्य सोसायटी अध्यक्ष राशि माहेश्वरी ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष में अपने मंगेतर के साथ अंगदान का संकल्प लिया। सोसायटी अध्यक्ष राशि माहेश्वरी ने बताया कि जीवित व्यक्ति अपना कुछ भी देने से पहले सौ बार सोचता है। यह मोह-माया उसे कुछ भी करने ही नहीं देती हम दोनों ने निस्वार्थ भाव से अंगदान का संकल्प लिया है। अंगदान का रिश्ता केवल संबंधों का नहीं होता, मानवता का होता है। माहेश्वरी ने कहा कि ईश्वर द्वारा दिया गया यह जीवन अनमोल है। किसी एक अंग की कमी, जीवन को निराशा में डुबो देती है। असंख्य लोग अंगों की कमी की वजह से दर्दनाक जिंदगी जीने को विवश है। उनके प्रति सहानुभूति तो होती है पर हम कुछ भी नहीं कर पाती इसलिए हमने अंगदान का संकल्प लिया। यह संकल्प पत्र हमने शाइन इंडिया फांउडेशन के ज्योति मित्र इदरीश बोहरा को भरकर सौंपा। शुभम दाखेड़ा ने कहा कि जल्द ही हम दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, इसलिए दोनों ने अंगदान का संकल्प साथ में लिया। ताकि बेबस जिंदगी से जूझते व्यक्तियों के लिए हम काम आ सके। जीते जी तो हम लोगों की सेवा कर ही रहे हैं और मरने के बाद भी हमारे शरीर के अंग दान के पश्चात सदैव के लिए जीवित हो जाएंगे। यही हम दोनों की जिंदगी के लिए बहुत है कि हमारे शरीर के अंग किसी के जीवन में खुशहाली भर दे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन