कोयंबटूर में डांडिया नाईट का आयोजन सम्पन्न
माहेश्वरी सभा, माहेश्वरी युवा मंडल एवं सुरभि महिला मंडल कोयंबटूर के अंतर्गत नवरात्री के पावन पर्व पर डांडिया नाईट का आयोजन बड़ी धूमधाम और उत्साह से माहेश्वरी भवन कोयंबटूर में किया गया। कार्यक्रम मे समाज के 150 से ज्यादा सदस्यो ने पारम्परिक परिधान पहनकर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वशक्तिमान शेरावाली माँ दुर्गा की भावपुर्ण सामुहिक आरती से हुआ। तत्पश्चात सभी आयुवर्ग के पुरुषो, महिलाओ, बुजुर्गो, युवाओ, बच्चो ने जोशपूर्ण एवं अतिसुंदर डांडिया और गरबा का प्रदर्शन मधुर डीजे संगीत के साथ किया। कार्यक्रम का समापन स्वादिष्ट भोजन के साथ हुआ। कार्यक्रम की व्यवस्था मे माहेश्वरी सभा सचिव संतोष मूंदड़ा, सहसचिव प्रदीप करनानी, युवा मंडल अध्यक्ष गिरीराज फोमरा, सदस्य सुमिरन मालु, आशिष चांडक, यादव सोमाणी एवं सुरभि मंडल सदस्या उर्मिला कांकाणी, नीतु मण्डोवरा, अंजना माहेश्वरी आदि का सराहनीय योगदान रहा।
Latest News