श्री माहेश्वरी युवक संघ नागपुर द्वारा सार्वजनिक दवाखाना में स्वचालित ऑटोमेटेड हॉर्मोन ऐनालायज़ार मशीन का लोकार्पण
श्री माहेश्वरी युवक संघ नागपुर द्वारा सार्वजनिक दवाखाना में स्थित श्री भंवरलालजी मालू स्मृतार्थ पैथोलॉजी विभाग में मींडरे ब्रांड की स्वचालित ऑटोमेटेड हॉर्मोन ऐनालायजार मशीन का विजयादशमी के शुभ मुहूर्त पर लोकार्पण किया गया। मालचंद दिलीप बिहानी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा अनुदान स्वरूप प्राप्त हुई इस मशीन की स्थापना फाउंडेशन के डायरेक्टर श्री दिलीप बिहानी के हाथों विधिवत पूजा के साथ हुई। इस यंत्र की स्थापना को सफल बनाने हेतु भूतपूर्व अध्यक्ष सतीश बियाणी ने निस्वार्थ भाव से भरपूर प्रयास किये। संस्था के अध्यक्ष श्री महेश म. बजाज, सचिव मुकुंद दरक, प्रकल्प प्रभारी पवन बजाज एवं संयोजक सुमित चांडक ने संकल्प लेकर सार्वजनिक दवाखाना में बाकी सेवा की तरह ही पैथोलॉजी क्षेत्र में सभी अत्याधुनिक सुविधा निम्न शुल्क में उपलब्ध करवाई जाएगी जिसका सभी नागपुर वासी भरपूर लाभ ले सके। ज्ञात रहे निकालस मंदिर रोड, इतवारी स्थित उपरोक्त दवाखाना में फिजियोथेरेपी, दंत, नेत्र, विभिन्न ओपीडी एवं पैथोलॉजी सुविधा नाम मात्र शुल्क पर उपलब्ध करवाई जाती है। इस मशीन के स्थापित होने के पश्चात यह दवाखाना पैथोलॉजी क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधा भी प्रदान करेगा। दशहरे के दिन इस नई मशीन की स्थापना समारोह में प्रमुख रूप से श्यामसुंदर सोनी, शरद सोनी, ब्रजगोपाल दरक, सतीश बियाणी, कमल तापडिय़ा, गिरधर चांडक, गोविंद पसारी, सोनल सारडा, भावना सोमानी, संगीता बियाणी, अंशु काबरा, डॉ. मधुसूदन सारडा, राजेश काबरा, दामोदर तोषनीवाल, राधेश्याम सोनी, सुधीर सोनी, अनिल पी. सारडा, आनंद पी. सारडा, कृष्णा सारडा, शुभम भूतड़ा, गौरव काबरा, मुकेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल डॉ. राजेश बसवार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। दवाखाना का उद्देश्य सिर्फ मानवजन की सेवा करना है। उपरोक्त जानकारी प्रकल्प संयोजक सुमित चांडक ने दी।
Latest News