सिटी मॉल डेगाना पुरस्कार योजना एवं सम्मान समारोह आयोजित
![]() |
राकेश करवा, डेगाना | Thu, 17-Oct-2024 | ![]() |
|---|
डेगाना के माहेश्वरी भवन में सिटी मॉल डेगाना की ओर से ग्राहक पुरस्कार योजना एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस समारोह के मुख्य अतिथि पूरणमल गुर्जर चुई ,राधाकृष्ण विशिष्ट अतिथि अमरूदीन डेगाना, छोटूराम मास्टर, पुखराज शर्मा थे। सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर पूरणमल गुर्जर ने कहा कि बड़े महानगरों की तर्ज पर डेगाना जैसे छोटे शहर में सिटी मोल की सुविधाएं मिलना अपने आप में बड़ी बात है। पुखराज शर्मा ने कहा कि ग्राहकों को उच्च क्वालिटी की सामग्री के साथ पुरस्कार योजना का भी लाभ मिल रहा है। समारोह आयोजक सिटी मॉल निदेशक रामस्वरूप सोनी, गोपाल सोनी, हरीश सोनी ने भी योजना के बारे में जानकारियां दी। इस अवसर पर ग्राहकों के लिए नई योजना की शुरूआत की। इस मौके पर ग्राहक पुरस्कार इनामी योजना का ड्रॉ आये हुए सभी ग्राहकों के सामने निकाला गया। उन्होंने बताया की डबल धमाका ऑफर का आयोजन हुआ। जिसमें लक्की ड्रा में एलईडी टीवी, फिज, वॉशिंग मशीन, 4 म्यूजिक सिस्टम का ड्रा खोला गया। सुपर स्टार लक्की ड्रा में 1 मोटरसाईकिल, 2 एलईडी, 2 फ्रीज, तीन वाशिंग मशीन, पाँच जूसर मिक्सर का पुरस्कार ग्राहकों के नाम निकले। लक्की ड्रा में पहला पुरस्कार एलईडी टीवी आशीष डेगाना, दूसरा पुरस्कार फ्रिज डूंगरराम इटावडा के नाम से खुला। स्टार लक्की ड्रा में प्रथम पुरस्कार पियूष डेगाना, दूसरा पुरस्कार अदनान हरशोर व सत्यनारायण बेसरोली तीसरा पुरस्कार फ्रिज रमेशचंद हेडा व ज्योति गिलड़ा चौथा पुरस्कार वाशिंग मशीन शुभम डेगाना, प्रकाश सोनी डेगाना, अशोक सिह डेगाना के नाम से खुली।
Latest News

