वृहतर कोलकाता प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वाधान में आयोजक संस्था रिसड़ा माहेश्वरी महिला मंडल के द्वारा 9 दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन सम्पन्न


वृहतर कोलकाता प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वाधान में आयोजक संस्था रिसड़ा माहेश्वरी महिला मंडल के द्वारा 9 दिवसीय श्री राम कथा श्री श्री श्रीनिवास जी शर्मा के मुखारबिंद से 24 सितंबर 2024 को 108 कलश यात्रा से भव्य शुभारंभ किया गया। नौ दिवसीय श्रीराम कथा के प्रथम सत्र में लक्ष्मीनारायण मंदिर से प्रारंभ होते हुए भी 108 कलश, बैंड बाजा, ढोल, संगीत में भजन सुसज्जित बग्घी में समारोह अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजू बांगड़, प्रधान अतिथी श्रीमती गिरिजा सारडा के कर कमलों द्वारा श्रीराम दरबार की आरती करते हुए शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात पदाधिकारी गण द्वारा भव्य यात्रा का श्रीराम ध्वज को लहराते हुए स्वागत अभिनंदन किया गया। माहेश्वरी भवन के मंदिर प्रांगण में ढोल नगाड़ों के साथ राम जानकी जी की आरती की गई।

द्वितीय सत्र में उद्घाटन समारोह में देवों के देव महादेव का के नाम का जयकारा लगाते हुए आयोजन के उद्घाटन कर्ता श्रीमती शारदा लखोटिया, (अंतरराष्ट्रीय मारवाड़ी महिला संगठन पूर्व अध्यक्ष), स्वागत समारोह अध्यक्ष श्रीमती मंजू बांगड़ (अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्ष), प्रधान अतिथि श्रीमती गिरिजा सारडा (राष्ट्रीय पूर्वांचल उपाध्यक्ष), मुख्य अतिथि श्रीमती अलका बांगड़ (सुप्रसिद्ध समाज सेविका), मुख्य यजमान श्रीमती सुमिता सुरेन्द्र कुमार मोदी (सुप्रसिद्ध समाज सेविका), स्वागत अध्यक्ष श्रीमती संगीता नंद किशोर लखोटिया (सुप्रसिद्ध समाजसेविका), स्वागत मंत्री श्रीमती प्रमिला योगेश काबरा (सुप्रसिद्ध समाज सेविका), मार्गदर्शक श्री श्री गोपाल थिरानी, श्री दिनेश पेड़ीवाल (महेश सेवा ट्रस्ट चेयरमैन), श्रीमती राज झंवर (कोलकाता प्रदेश संस्थापक एवं सलाहकार), श्रीमती मंजू पेड़ीवाल (प्रदेश अध्यक्ष), श्रीमती निर्मला मल्ल (प्रदेश निवर्तमान अध्यक्ष), श्रीमती वर्षा डागा (राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य) और श्रीमती कुसुम मूंदड़ा (प्रदेश मंत्री) द्वारा दीप प्रज्वलित करके महेश वन्दना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। रिसडा अंचल की बहनों व बच्चियों ने गणेश वन्दना, स्वागत नृत्य करके मन मोह लिया। आयोजन में श्रीमती लक्ष्मी मूंदड़ा (समिति टीम लीडर), श्रीमती रचना मोहता (समिति संयोजक), आयोजक संस्था अध्यक्ष श्रीमती मीरा कोठारी, सचिव सरोज लोहिया, सह संयोजक श्रीमती शारदा सोमानी, श्रीमती रंजना मालपानी, सहयोगी संस्था माहेश्वरी सभा श्रीरामपुर अंचल रिसडा अध्यक्ष भागवत प्रसाद काबरा, मंत्री श्याम सुंदर थिरानी, उपाध्यक्ष श्री गोपाल कोठारी, सह मंत्री संजय डागा, अर्थमंत्री सुनील राठी, महेश सेवा ट्रस्ट चेयरमैन दिनेश पेड़ीवाल, सचिव ओम प्रकाश मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति ने प्रांगण में इन्द्रधनुषी रंग बिखेरते हुए राममय अयोध्या नगरी का स्वरूप ले लिया।


वृहतर कोलकाता प्रदेश से सभी पदाधिकारीगण, समिति संयोजक, प्रदेश के दसों अंचलों के अध्यक्ष, मंत्री पदाधिकारीगण व अन्य सदस्य, कोलकाता प्रादेशिक  सभा माहेश्वरी सभा, युवा की शाखाओं से पधारे हुए पदाधिकारीगण अध्यक्ष, मंत्री सभी के आलोकित गरिमापूर्ण उपस्थिति ने चार चाँद लगा दिए। आयोजन का संचालन का प्रारंभ आयोजक संस्था मंत्री सरोज लोहिया के द्वारा प्रारंभ किया गया तत्पश्चात अनीता पचीसियाँ ने संचालन की बहुत खुबी से बागडोर  सँभाली। मंचस्थ को स्वयंसिद्धा के आधार को साकार करते हुए आयोजन के महिला अतिथिगण से सुशोभित किया गया और सभी अतिथियों का दुपट्टा, माला, पेचा व प्रतिक चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया गया। पधारे हुए सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए आयोजन संस्था अध्यक्ष मीरा कोठारी एवं प्रदेश अध्यक्ष मंजू पेड़ीवाल ने स्वागत उद्बोधन रखा। प्रदेश मंत्री कुसुम मूंदडा ने प्रदेश व दसो अंचलों द्वारा किये गए कार्यकलापों का विवरण दिया। मंचस्थ सभी पदाधिकारीगण ने मधुर वाणी द्वारा मार्गदर्शन मिला एवं सभी ने श्री राम कथा आयोजन की बधाइयाँ व शुभकामनाएँ प्रेषित की। आयोजन के प्रधान अतिथि राष्ट्रीय पूर्वांचल उपाध्यक्ष श्रीमती गिरिजा सारडा की मधुर वाणी से शुभकामनाएँ प्रेषित की। समारोह अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजू बांगड़ के द्वारा मंजुल वाणी से दिया गया ऊर्जावान उद्बोधन से सभी सदस्यों में ऊर्जा भर दी। सभी दस अंचलों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्वांचल उपाध्यक्ष को सम्मानित करते हुए स्वागत किया गया। राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य वर्षा डागा के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।


श्री राम कथा का शुभारंभ श्री श्री निवास जी का स्वागत नृत्य (रिसडा अंचल की बहनो) द्वारा एवं स्वागत गान (बीना पेडीवाल) से प्रवेश करते हुए व्यास गद्दी पर विराजमान होकर कथा का शुभारंभ किया गया। राममय अयोध्या नगरी जैसे प्रांगण में सुप्रसिद्ध समाजसेवी श्री पुरुषोत्तम मिमानी, संयोजक प्रवासी राजस्थानी प्रकोष्ट श्री श्रीकुमार लखोटिया, समाज सेविका श्रीमती शांता सारड़ा, ताजा टीवी डायरेक्टर श्रीमती अमृता नेवर, अयोध्या शोर्य भवन मैनेजिंग सदस्य एवं महासभा कार्य समिति सदस्य श्री नन्दकिशोर लखोटिया की गरिमामय उपस्थिति के साथ साथ करीबन 500-600 भक्तों की उपस्थिति से सभी भक्तगण आनंदमय हो उठे। नौदिवसिय श्रीराम कथा में विशेष आकर्षण दसो समितियों के सेवा कार्य संपन्न किए गए।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन