जय महाकाली सेवा मंडल छर्रा मनाएगा नवरात्र महोत्सव
श्री कृष्णा मंदिर प्रांगण, छर्रा में जय मां महाकाली सेवा मंडल की बैठक हुई। संचालन नवनीत माहेश्वरी सर्राफ एवं सचिव सेवादार गौरव माहेश्वरी ने किया। सभी सदस्यों को अवगत कराया कि शारदीय नवरात्र जय मां महाकाली सेवा मंडल धूमधाम से मनाएगा। प्रतिदिन सजावट मंदिर प्रांगण में कराई जाएगी। भजन कीर्तन के साथ-साथ तृतीय नवरात्रि को माता की चौकी सजेगी। नवमी को माता का पूजन कर विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा। संरक्षक सेवादार नवनीत माहेश्वरी ने सभी सेवादारों से प्रत्येक परिवार तक जानकारी पहुंचाने एवं कार्यक्रमों में शामिल होने का अनुरोध किया। गौरव माहेश्वरी ने धन्यवाद कर मीटिंग का समापन किया। आमोद माहेश्वरी, अजय माहेश्वरी, वैभव बिरला, मनीष माहेश्वरी, अनुज पल्तानी, पुनीत माहेश्वरी, दीपक राठी, विष्णु माहेश्वरी, दीपक भंसाली, उत्कर्ष माहेश्वरी, मनोज माहेश्वरी, अनुभव माहेश्वरी, विनीत माहेश्वरी, अनुज माहेश्वरी, प्रदीप माहेश्वरी, रमन माहेश्वरी, दिलीप माहेश्वरी, अंकुश माहेश्वरी आदि लोग मौजूद रहे।
Latest News