बाबा रामदेव मन्दिर, दुर्ग को 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर स्वर्ण महोत्सव का आयोजन सम्पन्न

द्वारकाधीश अवतार बाबा रामदेव जी का जन्मोत्सव भादवा सुदी दूज 4 सितंबर से प्रारंभ होकर भादवा सुदी बारस 15 सितंबर 2024 तक धूमधाम से मनाया गया। बाबा रामदेव मन्दिर गंजपारा दुर्ग की प्राण प्रतिष्ठा को 50 वाँ वर्ष पूर्ण होने पर इस वर्ष बाबा रामदेव का भादवा मेला स्वर्ण महोत्सव के रूप में मनाया गया। इस महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन धार्मिक आयोजन किये गए। 4 सितम्बर को 3:30 बजे अमृत कथा की शोभा यात्रा एवं ध्वज यात्रा श्री राम मंदिर गांधी चौक से श्री बाबा रामदेव मंदिर गंजपारा, ध्वजारोहण एवं महाआरती, मंदिर निर्माण के आधार स्तंभों का सम्मान एवं वंदन हुआ व श्री बाबा रामदेव जी की नव दिवसीय संगीतमय अमृतकथा प्रारम्भ हुई। 4 सितंबर 2024 से 12 सितंबर 2024 तक कथा की रसधारा निरंतर प्रवाहित हुई।  कथावाचक श्रद्धेय श्रीश्यामदेव जी शास्त्री, वृंदावन थे। कथा में प्रतिदिन बाबा रामदेव जी के जीवन के अलग-अलग लीला एवं परचा का वर्णन किया गया जिसके अंतर्गत हरजी भाटी का परचा, राजस्थान की महिमा, तंवर वंश वर्णन, रणसीजी की कथा, अजमाल जी का विवाह पोकरणगढ़ की स्थापना एवं लाछाबाई सुगना बाई का विवाह, बाबा रामदेव जी का जन्मोत्सव, छप्पन भोग पालना पूजन, महाआरती, माता मैणादे को परचा, दरजी को परचा, भैरव राक्षस वध, लाखा बंजारा को परचा,  डाली बाई का जन्म रुणिचा स्थापना, राज्याभिषेक, पीरों को परचा, नेतलदे का जन्म, रामदेव जी का विवाह उत्सव हल्दी, मेहंदी ब्यावला, सासू मां को परचा, भानु को परचा, बानिया बोयता को परचा, भाभी को परचा,  डाली बाई की समाधि, श्री रामदेव जी की समाधि, हरबुजी को परचा, दल्ला सेठ को परचा कर कथा का विश्राम हुआ। कोलकाता से आए भास्कर ग्रुप के कलाकारों द्वारा प्रत्येक पर्चे में सुंदर सजीव झांकी का चित्रण किया गया। 

धार्मिक आयोजन की अन्य श्रृंखला में दूज से ग्यारस तक प्रतिदिन सुबह और दोपहर बाबा रामदेव जी की चरण पादुका का अभिषेक किया गया। 13 सितम्बर को ध्वजा यात्रा का आयोजन श्री राधा कृष्ण मंदिर महेश नगर से श्री बाबा रामदेव मंदिर गंजपारा दुर्ग तक किया गया। 13 सितंबर को छप्पन भोग एवं श्रृंगार दर्शन एवं  सुप्रसिद्ध भजन गायक देवेंद्र पनवर झालावाड़ राजस्थान की भजन संध्या का आयोजन हुआ। 14 सितंबर को बाबा रामदेव मंदिर गंजपारा दुर्ग से शोभायात्रा निकाली गई जो कि शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुन: बाबा रामदेव मंदिर गंजपारा दुर्ग पहुंची। 25 से भी अधिक स्थानों पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया एवं भक्तों को प्रसादी बांटी गई। 15 सितंबर को सवामणी एवं पंडित गणेश मिश्रा जी राजनांदगांव द्वारा सुन्दरकाण्ड पाठ हुआ जिसके बाद सम्पूर्ण भक्तजनों हेतु  महाप्रसादी का आयोजन किया गया।

12 दिन के विभिन्न धार्मिक आयोजनों में अलग अलग दिन व समय पर विशिष्टजनों की उपस्थिति रही जिसमे प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर, पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व विधायक प्रतिमा चन्द्राकर, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, माहेश्वरी महासभा कार्यालय मंत्री नारायण राठी, छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा अध्यक्ष सुरेश मूंधड़ा, प्रदेश मंत्री नंदकिशोर राठी, संगठन मंत्री गजेंद्र चाण्डक, अर्थमंत्री सीए मनोज राठी, दुर्ग जिला माहेश्वरी सभा अध्यक्ष देवरतन तापडिय़ा, प्रदेश युवा संगठन अध्यक्ष नरेश चाण्डक, महामंत्री राहुल राठी सहित छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानीय संगठन से माहेश्वरी जन व बाबा रामदेव में आस्था रखने वाले अन्य समाजजन बड़ी संख्या में बाबा के दर्शन व सेवा में पहुंचे। 

आयोजन को भव्य बनाने में श्री माहेश्वरी पंचायत दुर्ग के अध्यक्ष अशोक राठी, सचिव डॉ. शंकर दम्माणी, कोषाध्यक्ष आनंद चांडक, मंदिर समिति अध्यक्ष मुकेश मनमोहन राठी सहित प्रबंध कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा। रामावतार राठी, अमरचंद गांधी, नंदकिशोर चाण्डक, मनोज राठी, मनोज भूतड़ा, महिला मण्डल अध्यक्ष नीतू गाँधी, सचिव अंजली लखोटिया, युवा संगठन अध्यक्ष लोकेश भुतड़ा, सचिव यश सोमानी सहित समाज के सभी सदस्यों ने अथक परिश्रम किये। द्वारकाधीश अवतार बाबा रामदेव की आराधना करने वाले सकल समाज के बाबा रामदेव के भक्तगणों ने पूर्ण आस्था व श्रद्धा से उपस्थित रह कर आयोजन को भव्य एवं यादगार बनाया।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन