रामानंद काबरा, मेड़तासिटी को मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि
यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका, स्टेट ऑफ न्यूयोर्क के स्टेट अंतराष्ट्रीय संगठन द्वारा मान्यता प्राप्त और भारत सरकार के कारपोरेट अफेयर मंत्रालय एवं कौशल और उधमिता विकास मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त वर्ड ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन कमीशन द्वारा सदस्यता और होनररी डॉक्टरेट अवार्ड कौंसिल द्वारा अशोक होटल के सेंटर कंवेशन हाल में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन सेवाएं और योगदान देने वाले 200 से अधिक लोगो को मानद डॉक्टरेट कि उपाधि से नवाज़ा गया.. जिसमे मेड़ता सिटी के रामानंद काबरा को भी समाज में एकता, समझ, शांति को विभिन्न समूह और समुदाय में बढ़ाने और सामाजिक सद्भाव कि योजनाओं के लिये एक भव्य समारोह में सम्मानित किया गया। जिसमे फि़ल्म जगत कि विख्यात अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी व कई जाने माने राजनीतिज्ञ एवं प्रशासनिक अधिकारियो की उपस्थित रही। काबरा पिछले लम्बे समय से सामाजिक सेवाओं में अपने ट्रस्ट के माध्यम से सेवारत है और विशेषकर अभी वृहद स्तर पर सोहनी देवी काबरा नारी सशक्तिकरण अभियान के माध्यम से बालिकाओं और महिलाओ के सर्वांगीण विकास के लिये प्रयासरत है।
Latest News