रियूनियन में मिले वर्षों से बिछड़े दोस्त, बचपन की यादें हुई ताजा

जोधपुर के राजबाग पैलेस में पाली के आर. के.पब्लिक स्कूल व ईमानुएल मिशन स्कूल के सहपाठियों ने 28 साल के बाद रियूनियन का भव्य आयोजन कर अपनी वर्षों पुरानी यादों को फिर से जिया। आयोजन समिति के मुख्य आयोजक पंकज मूँदडा ने बताया कि, इस भव्य आयोजन के माध्यम से हम सभी दोस्तों से स्नेह-मिलन करके, एक-दूसरे के साथ आपसी स्नेह, समर्पण, विश्वास व सौहार्दपूर्ण भावनाओं की अभिव्यक्ति कर, अपनी दोस्ती को प्रगाढ़ता दे सकते हैं, आपसी तालमेल व समझ विकसित कर सकते है, जिसके लिए इस रियूनियन का भव्य आयोजन किया गया है, जिसकी तैयारियां पिछले दो महीने से लगातार चल रही थी। यह आयोजन 14 से 15 सितम्बर तक दो दिवसीय आकर्षक आयोजन था। इस रियूनियन में कई सारी प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। जिसमेें सभी ने बढ-चढकर हिस्सा लिया। इस आयोजन को साकार करने व सफल बनाने में आयोजन समिति सदस्य शालीन बाहेती, मीशा, शिखा कोचर, रचना धारीवाल, महावीर चौपड़ा, पंकज पटावरी, पंकज छाजेड, हनी चौधरी, कल्पना बोथरा, हेमंत गहलोत, डॉ. प्रियंका अरोड़ा, पिंकी कुम्भट का अभूतपूर्व सहयोग रहा। राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर से भी सभी दोस्तगण पधारें। 

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन