बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा की बैठक सम्पन्न माहेश्वरी गौरव-2024 में प्रतिभागियों का हुआ सम्मान

माहेश्वरी सभा नोखा के आतिथ्य में बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा की कार्यकारिणी बैठक एवं नोखा तहसील स्तरीय शैक्षणिक पुरस्कार वितरण समारोह माहेश्वरी गौरव-2024 का आयोजन धूमधाम से सम्पन्न हुआ। सुबह 11 बजे कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत परी लाहोटी व भूमिका बजाज ने भगवान महेश के आगे दीप प्रजवल्लन करके की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के अर्थमंत्री राजकुमार काल्या ने की। माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष भँवरलाल बाहेती ने बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व संसदीय सचिव कन्हैयालाल झँवर, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास झँवर, नगरपालिका अध्यक्ष नारायण झँवर, प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष मनोज चितलांगिया, जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष ललित झँवर, बाबूलाल मोहता, महेश दम्माणी, ओमप्रकाश गट्टाणी, महेश जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष ओमप्रकाश करनानी, जुगल राठी, युवा प्रदेश अध्यक्ष कमल राठी, बाबूलाल लखोटिया, सुनील लधड़, महिला संगठन की जिलाध्यक्ष कंचन राठी, विभा बिहाणी, निशा झँवर रहे। अतिथि देवो भव की परम्परा को कायम रखते हुए उपस्थित अतिथिओं को उपरणा ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान करके स्वागत किया गया।

जिलाध्यक्ष ललित झँवर ने आगामी कार्यक्रमों के लिये निम्न 4 प्रस्ताव लिये गये। ITGST व NSIC कार्यशाला, मेगा ट्रेड फेयर, खेलों के प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के कोष का निर्माण, मोटिवेशनल सेमिनार। जिला सभा के संगठन मंत्री व माहेश्वरी गौरव-2024 के संयोजक संगठन मंत्री डॉ. राधेश्याम लाहोटी ने बताया कि शैक्षणिक सम्मान समारोह में विभिन्न शैक्षणिक प्रतिभाओ सहित लगभग 250 प्रतिभागियों का प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। माहेश्वरी सभा नोखा के मंत्री कमल चाण्डक ने बताया कि इस भव्य कार्यक्रम में जिला, प्रदेश व अखिलभारतीय के सदस्यों सहित नोखा के प्रबुद्ध समाज बन्धु, माहेश्वरी सभा, महिला मण्डल व युवा संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा के मन्त्री बाबूलाल लाहोटी ने बताया कि इस कार्यक्रम के साथ हाल ही में बीकानेर जिले के नवगठित संगठनों बीकानेर जिला माहेश्वरी प्रोफेशनल सेल, बीकानेर तहसील माहेश्वरी सभा, कोलायत तहसील माहेश्वरी सभा व नोखा तहसील माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण कार्यक्रम रखा गया। उपस्थित सदन में सभी पदाधिकारियों को अपने पद की शपथ अर्थमंत्री राजकुमार काल्या ने दिलाई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। मंच संचालन रघुवीर झँवर व चाँदनी लाहोटी ने किया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन