नागौर जिला माहेश्वरी सभा एवं मध्य राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा की बैठक सम्पन्न
दिनांक 22 सितम्बर 2024 रविवार को नागौर जिला माहेश्वरी सभा की कार्यकारी मण्डल एवं मध्य राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा की कार्यसमिति की बैठक श्री सुरेश राठी (MDH) के फार्म हाउस, रिंग रोड़, नागौर में बहुत ही रोचक एवं मनोरंजन पूर्वक सम्पन्न हुई। जिला अध्यक्ष सत्यनारायण भण्डारी ने एक नई सोच के साथ बैठक को गेम्स एवं मनोरंजक तरीके से आयोजित करने का निर्णय लिया। प्रात: 9 बजे से प्रदेश सभा व जिला सभा के सदस्यों एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों का रजिस्ट्रेशन एवं स्वागत प्रारम्भ हुआ। अतिथियों को विकास खड़लोया, नेमीचन्द जाजू, भरत अटल, लक्ष्मीकान्त ईनाणी, विनोद डागा, रवि डागा, अमित अटल, निखिल जाजू, गोपाल सोनी, संजय चाण्डक, अनिल राठी द्वारा तिलक लगाकर, दुपट्टा पहनाकर एवं गिफ्ट पैक देकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात् अतिथियों ने स्वीमिंग पुल में स्नान एवं केमल राइडिंग व घोड़ा गाड़ी की सवारी को खूब आनन्द लिया। गेम्स में म्यूजिकल चेयर, रस्सा-कस्सी, इन-आउट का आयोजन बहुत ही मनोरंजक तरीके से किया गया। गेम्स के विजेताओं को उपहार प्रदान किया गया। गेम्स का संचालन महेश अटल ने किया।
सुबह 11 बजे नागौर जिला माहेश्वरी सभा की बैठक का आयोजन सभा स्थल पर किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भगवान शिव की पूजा व दीप प्रजवल्लन किया गया। जिला अध्यक्ष सत्यनारायण भण्डारी ने शब्दों द्वारा पधारे हुए अतिथियों का स्वागत किया। जिला सभा की सात सूत्रीय योजना एवं अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा की योजना की विस्तृत जानकारी दी। अपने उद्बोधन में संयुक्त परिवार, बेटी को समय पर परनाओ-बहु को आगे पढ़ाओं, बच्चों में संस्कार, नव दम्पति व विवाह योग्य युवक-युवतियों के मध्य सामंजस्य, स्वबन्धुओं को रोजगार उपलब्ध करवाना एवं प्रणाम के महत्व को समाज हित में बहुत जरूरी बताया। जिला महामंत्री कैलाशनारायण मून्दड़ा ने पिछली मीटिंग की कार्यवाही व विगत 18 महिनों में किये गये कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। मध्य राजस्थान प्रादेशिक सभा के पदाधिकारी गोपीकिशन बंग, एस.डी. बाहेती, सेवा सदन के महामंत्री रमेश छापरवाल, पूर्व सदस्य कमलकिशोर चाण्डक ने भी समाज हित में अपने उद्बोधन दिये। माहेश्वरी समाज की घटती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त की एवं महासभा की योजना के अन्तर्गत नागौर समाज के एक दम्पति सुरेश-दीपिका चाण्डक का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, जिन्होंने हाल ही में तीसरी संतान को जन्म दिया। मींिटंग का संचालन अशोक मून्दड़ा ने किया।
बैठक के पश्चात विभिन्न गेम्स एवं भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। इसके बाद दोपहर 2 बजे से प्रादेशिक माहेश्वरी सभा की बैठक का आयोजन सभा स्थल पर किया गया। मीटिंग व कार्यक्रम के प्रायोजक भामाशाह श्री सुरेश राठी डण्क्ण्भ्ण् एवं परिवार का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। मीटिंग में महासभा के संयुक्त मंत्री श्रीरमाकान्त बाल्दी, कार्यसमिति सदस्य विजयशंकर मून्दड़ा सहित विभिन्न वक्ताओं ने विस्तृत विचार रखें एवं महत्वपूर्ण निर्णय लिये जिसमें मिशन आईएएस 100, नयी पीढ़ी जीनियस व योग्यतम बने, माहेश्वरी स्टार्टअप नव व्यापार सृजन, मिशन आरोग्य परम लाभ, सामाजिक/आर्थिक सर्वेक्षण को पूरा करना, संगठन पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आदि सम्मिलित है।
Latest News