सामर्थ्य सोसायटी, बूंदी द्वारा वाणी विशेष विद्यालय में खेल सामग्री वितरित की।
बूंदी 26 सितंबर। सामर्थ्य सोसायटी बूंदी की अध्यक्ष राशि माहेश्वरी ने बताया कि भांजे अनामय माहेश्वरी के जन्मदिन के उपलक्ष में खेल सामग्री वितरित की। माहेश्वरी ने कहा कि खेल खेलने से न सिर्फ बच्चों की बौद्धिक क्षमता का विकास होता है बल्कि मानसिक रूप से भी बच्चे खुश और स्वस्थ रहते हैं। खेल खेलने से बच्चों के कौशल में भी विकास होता है। जिससे बच्चें नेतृत्व करना, समूह में काम करना, अनुशासन बनाए रखना, धैर्य रखना, सज्जनता, प्रतिद्वंदी के प्रति सम्मान आदि सीखते हैं। जो मनुष्य के जीवन के लिए आवश्यक होते हैं क्योंकि खेल हमारी शारीरिक और मानसिक स्थिति को सुधारने का अद्वितीय माध्यम होता है। बच्चों के लिए खेल भी उतना ही जरूरी होता है जितनी पढ़ाई करना जरूरी होता है बौद्धिक क्षमताओं के विकास से बच्चें स्वस्थ मन से अपनी पढ़ाई पर भी ध्यान लगा पाते हैं। कार्यक्रम के दौरान सोसायटी सदस्य नम्रता शुक्ला, आराधना जांगिड़, नेहा जोशी, वर्तिका हाडा आदि उपस्थित रहे। अंत में संस्था प्रधान महेश गोस्वामी ने आभार व्यक्त किया।
Latest News