राजसमंद जिला माहेश्वरी महिला संगठन की जिला बैठक आयोजित
राजसमंद जिला माहेश्वरी महिला संगठन की जिला बैठक कुंवारिया के माहेश्वरी भवन में आयोजित हुई। बैठक में राजसमंद जिले के विभिन्न मंडलों से आए अध्यक्षों और सचिव द्वारा उनके क्षेत्र में आयोजित किए गए वर्षभर के कार्यक्रमों और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा की जानकारी दी। माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री ममता मोदानी ने कहा कि संस्कार और संस्कृति माहेश्वरी समाज की पहचान है ऐसे में इन दोनो खुबियों की उपेक्षा नहीं करें। प्रदेशाध्यक्ष सीमा कोगटा ने समाज के खर्चीले रीति- रिवाज पर रोक लगाने का आह्वान किया। प्रिया मूंदड़ा ने साहित्यिक प्रभावी प्रस्तुति दी। जिला बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा, जिला अध्यक्ष प्रेमलता चेचानी, प्रदेश सदस्य गीता काबरा, प्रदेश संयोजिका राष्ट्रीय संरक्षक सरोज गट्टानी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा राठी, प्रदेश सचिव डॉ. सुशीला असावा, कुंवारिया मंडल अध्यक्षा फूला मूंदड़ा, सचिव ललिता मूंदड़ा, जिला सचिव चंदा देवपुरा ने आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। संचालन सुरभि सोमानी ने किया।
Latest News