सुरभि महिला मंडल कोयंबटूर का तीज का सिंजारा कार्यक्रम सम्पन्न
माहेश्वरी सुरभि महिला मंडल कोयंबटूर का तीज का सिंजारा कार्यक्रम बड़ी धूमधाम और उत्साह से माहेश्वरी भवन कोयंबटूर में मनाया गया। कार्यक्रम में समाज की लगभग 50 से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया। सभी महिलाओं ने कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न खेलकूद/गेम्स प्रतियोगताओं, डांस, गीत, हाउजी मे भाग लिया और साथ मे स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। कार्यक्रम मे रंगारंग डांस की प्रस्तुति श्रद्धा चितलांगिया, पूजा गटाणी, ममता चांडक, प्रीति सोमाणी, राधिका फोमरा, राखी फोमरा, संगीता गग्गड़ आदि द्वारा दी गई। सरिता फोमरा द्वारा मनोरंजक खेल खिलाये गये। इस कार्यक्रम की मेज़बानी मंडल की सदस्या श्रीमती सीता कांकानी, श्रीमती कांता माहेश्वरी, बसंती सोमाणी, उर्मिला कांकानी, कविता माहेश्वरी, संगीता गग्गड द्वारा की गई।
Latest News