श्री माहेश्वरी सभा, चेन्नई ने कीर्ति भराडिय़ा का सम्मान किया

18 वर्षीय कीर्ति भराडिय़ा ने श्रीलंका से भारत तक की 32 किमी की दूरी बिना रुके तैरकर 10 घंटे 25 मिनट में पूरी की, जिससे उन्हें वल्र्ड रिकॉर्ड कम्युनिटी द्वारा Longest Non-Stop Transnational Swim By A Child का खिताब मिला। इस उपलब्धि के अवसर पर मिंट स्ट्रीट स्थित श्री माहेश्वरी भवन में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। श्री माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष डॉ. अशोक जे मूँधडा ने उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि यह समाज के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आपकी इस उपलब्धि ने हमें प्रेरित किया है और हम सभी आप पर गर्व महसूस करते हैं। तमिलनाडू, केरल और पॉंडिचेरी प्रादेशिक सभा के अध्यक्ष श्री प्रमोद मालपानी ने कहा कि इस अद्भुत उपलब्धि के लिए किर्ति को किसी बच्चे द्वारा बिना रुके सबसे लम्बी अंतरराष्ट्रीय तेराकी का विश्व रिकॉर्ड प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। यह हमारे समाज के लिए गर्व का पल है। हम सब को किर्ति से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने जीवन में भी ऐसे साहसिक कदम उठाने का प्रयास करना चाहिए। मद्रास माहेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी श्री अशोक लखोटिया ने कहा कि कीर्ति के इस साहसी कार्य के लिए अनंत बधाई। हम आपकी उज्जवल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ देते हैं।

सम्मान समारोह से पहले, कीर्ति भराडिय़ा का परिचय श्री किशन झंवर द्वारा दिया गया। इसके पश्चात, सम्मान समारोह की श्रृंखला में सबसे पहले शाल, सिल्वर मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। श्री अशोक लखोटिया ने शाल प्रदान की। प्रमोद मालपानी ने सिल्वर मेडल दिया। डॉ. अशोक मूँधडा ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

इस अवसर पर माहेश्वरी महिला मंडल से श्रीमती प्रेम लता टावरी, माहेश्वरी स्पोर्ट्स क्लब से श्री किशन झंवर, माहेश्वरी क्लब से श्री रवींद्र डागा, माहेश्वरी सत्संग समिति से श्री वल्लभदास कंधारी, माहेश्वरी युवा मंडल से श्री मदन राठी, माहेश्वरी ग्वारजा महोत्सव समिति से श्री सुशील झवर और श्री गौरी शंकर राठी ने भी शाल द्वारा सम्मान किया। इस अवसर पर तमिलनाडु केरल पॉंडिचेरी प्रादेशिक माहेश्वरी सभा द्वारा 21,000/- माहेश्वरी सत्संग समिति द्वारा 11,000/- व ग्वारजा महोत्सव समिति द्वारा 11,000/- के नगद इनाम की घोषणा की गई। 

माहेश्वरी समाज की ओर से जेठमल चाण्डक, धर्मेंद्र राठी व प्रेम बिसानी के नेतृत्व में रामेश्वरम में रहने, खाने-पीने से लेकर पूरी यात्रा की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर कीर्ति भराडिय़ा के माता-पिता व पूरा परिवार उपस्थित थे, साथ में कमल किशोर गोयदनी, बंसीधर सारडा, सुरेश भट्टड़, अनुराग माहेश्वरी, जेठमल चाण्डक, मुकुल डागा, श्रीमोहन दम्मानी, देव किशन काबरा, जेठमल सारडा, मोहन लाल बजाज, महावीर मर्दा, आदि कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। 

खानपान की पूरी व्यवस्था श्री कमल गोयदनी व उनकी पूरी टीम ने संभाली। कार्यक्रम का संचालन सचिव संजय मूँधडा ने किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन देकर कार्यक्रम का समापन किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन