माहेश्वरी मंडल, फरीदाबाद एवं माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट, फरीदाबाद की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन सम्पन्न
दिनांक 22 सितंबर 2024 माहेश्वरी मंडल, फरीदाबाद एवं माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट, फरीदाबाद की वार्षिक साधारण सभा माहेश्वरी मंडल के अध्यक्ष श्री रामकुमार राठी एवं माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री कमल अगीवाल एवं सभी सदस्यों के तहत सफलतापूर्वक संपादित हुई। इस अवसर पर सभा सदन समाज बंधुओ से भरा हुआ था जिसमें महिला सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। वार्षिक साधारण सभा के मंच का संचालन सचिव श्री महेश गट्टानी की अनुपस्थिति में सह-सचिव श्री राकेश सोनी द्वारा किया गया। मंच का संचालन करते हुए सोनी जी ने भगवान महेश की आराधना की और दीप प्रज्वलित करवाया। सभा के मंच पर माहेश्वरी मंडल के अध्यक्ष श्री राम कुमार राठी, माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री कमल आगीवाल, माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के सचिव श्रवण मिमाणी, माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा झंवर, माहेश्वरी युवा मंडल के अध्यक्ष श्री मोहित झँवर, माहेश्वरी युवा मंडल के सचिव रोहित झँवर को ससम्मान मंचासीन करवाया। माहेश्वरी मंडल के कोषाध्यक्ष श्री दुर्गा प्रसाद मूंधड़ा ने आय व्यय का ब्योरा रखा और सभा ने उसको सर्वसम्मति से पारित कर दिया। माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष श्री मालचन्द जाजू ने आय व्यय का ब्योरा रखा और सभा ने उसको सर्वसम्मति से पारित कर दिया।
माहेश्वरी मंडल के सह सचिव श्री राकेश सोनी ने पिछले हुए कार्यक्रमों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी और आगामी कार्यक्रमों के बारे में भी बताया। 2 अक्टूबर, माहेश्वरी स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रम के बारे में उन्होंने विस्तृत जानकारी दी। माहेश्वरी मंडल के अध्यक्ष श्री रामकुमार राठी ने आगे के प्रोग्राम के बारे में बताया कि माहेश्वरी मंडल आगे भी सामाजिक कार्यक्रम करते रहेंगे। माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री कमल आगीवाल ने सेवा ट्रस्ट के द्वारा किए हुए कार्यक्रमों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी और आगामी प्रोग्राम के बारे में भी अपनी जानकारी साझा की। माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट द्वारा चलाई जाने वाली ओपीडी में 33 टेस्ट करने की लैब की स्थापना करने के बारे में भी बताया, जो की 2 अक्टूबर के बाद शुरू हो सकती है। बाकी सदस्यों ने भी अपने-अपने विचार रखें, जिसमें युवा मंडल के अध्यक्ष मोहित झंवर, माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा झंवर ने भी अपने प्रोग्राम के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। श्री महावीर बिहानी (माहेश्वरी मंडल के उपाध्यक्ष) द्वारा धन्यवाद भाषण के पश्चात सभा का समापन हुआ।
Latest News