वेदिका बिहाणी की गुजरात में आईपीएस अधिकारी के रूप में नियुक्ति

श्रीगंगानगर की मूल निवासी वेदिका बिहाणी को आधिकारिक रूप से गुजरात में आईपीएस अधिकारी के रूप में नियुक्ति दे दी गई है। सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय अकादमी हैदराबाद में पासिंग आउट सेरेमनी की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में वेदिका बिहाणी के आईपीएस की ट्रेनिंग के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय द्वारा पुरस्कृत किया गया। यहां यह उल्लेखनीय है कि वेदिका श्रीगंगानगर के विधायक एवं बिहाणी शिक्षा ट्रस्ट के अध्यक्ष जयदीप बिहाणी की भतीजी और बिहाणी शिक्षा ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नई दिल्ली के राष्ट्रीय मंत्री मधुसुदन बिहाणी की सुपुत्री है। वेदिका की आईपीएस के पद पर नियुक्ति का समाचार मिलते ही गंगानगर में खुशी की लहर दौड़ गई। अनेक लोगों ने इस पर प्रसन्नता जताते हुए बिहाणी परिवार को बधाई दी। 

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन