पुन: स्मरणार्थ
सभापति जी के निर्देशानुसार महासभा की कार्ययोजनाओं, न्यासों के माध्यम से दिए जा रहे सहयोग एवं महासभा की दिन-दैन्य की गतिविधियों को समाज के अंतिम पंक्ति तक त्वरित गति से पहुंचाने के लिए व आवश्यकता पडऩे पर उनसे प्रत्यक्ष संपर्क स्थापित करने हेतु प्रदेश सभाओं के नगर/तहसील/स्थानीय सभा/स्थानीय संगठन स्तर के अध्यक्ष व सचिव महोदयों की सूची संलग्न प्रारूप में बनाकर महासभा सभापति व महामंत्री कार्यालय में दिनांक 15 सितंबर 2024 तक वॉट्सएप व मेल के माध्यम से सिर्फ एक्सेल फॉर्मेट में सभी प्रदेशो के प्रदेश अध्यक्षों से एकत्रित करके प्रेषित करना था। परंतु अभी तक कुछ एक प्रदेशो के आंशिक सूची ही प्रत्यक्ष रूप से प्राप्त हुई है, जबकि इसे आंचलिक पदाधिकारियों के माध्यम से सूची के पूर्ण रूप से सत्यापन के पश्चात् महासभा के सभापति व महामंत्री कार्यालय में निश्चित समयावधि के अंतर्गत प्रेषित किया जाना चाहिए था। अत: आप सभी से पुन: अनुरोध है कि इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए सभी प्रदेशो से सिर्फ एक्सेल फॉर्मेट में प्रारुप के अनुसार सूची एकत्र कर आगामी 1 सप्ताह के अंदर प्रेषित करें।
सादर
अजय काबरा
महामंत्री, महासभा
Latest News