कोल्हापुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा महिला महोत्सव तथा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन सम्पन्न

कोल्हापुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा इचलकरंजी में 2 दिवसीय भव्य उद्यम महिला मेले का आयोजन किया। जिसमे विभिन्न तरह के सामान, ज्वेलरी, कॉस्मेटिक्स, राखीयां, साङी, तथा स्नैक्स आदि लगभग 70 स्टाल लगाऐ गये। महिला मेले में उद्घाटन प्रमुख सौ गंगा झंवर, कोल्हापुर, महाराष्ट्र प्रदेश युवा संगठन अध्यक्ष श्री विनीत तोषनीवाल, सम्मानिय उपस्थिति राष्ट्रीय दक्षिणांचल उपाध्यक्ष सौ. अनुसूया मालू, प्रमुख अतिथि महाराष्ट्र प्रदेश संगठन मंत्री सौ सरोज तोष्णीवाल, महाराष्ट्र प्रदेश पश्चिमांचल उपाध्यक्ष सौ कांता लाहोटी, सह सचिव तथा निवत्र्तमान अध्यक्ष उर्मिला बियानी, महाराष्ट्र प्रदेश संचार सिद्धा समिति प्रमुख सौ जयश्री भट्टड, सौ निर्मला बाल्दी, अध्यक्ष सौ. पुष्पा काबरा, सचिव सौ रंजना मालू, तहसील अध्यक्ष श्री रामगोपाल मालानी, महेश सेवा समिति अध्यक्ष नंदकिशोर भूतडा आदि सभी पदाधिकारीयो की उपस्थिति से आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

कार्यकारिणी बहनो ने अपनी जिम्मेदारी बहुत ही अच्छे से निभाई। महिला मेला भव्य रूप मे हो इसके लिये प्रोजेक्ट कमिटी की नियुक्ति की गई, समिति प्रमुख निर्मला भराडिया, प्रोजेक्ट कमिटी सदस्य सरला मूंदड़ा, सरिता बाल्दी, मंजू काबरा, किरण बाल्दी, सविता भंसाली ने कार्यक्रम की सफलता के लिए अथक प्रयास किया, साथ ही कार्य समिति, कार्यकारिणी सदस्यों का भी अच्छा सहयोग रहा।

अष्ट सिद्धा समिति अन्तर्गत न्यूरोलोजिस्ट और वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ आरती लढ्ढा पुणे द्वारा फ्री डेमो प्रस्तुत किया गया, जिसमें अच्छी संख्या मे उपस्थित रह कर महिलाओं ने लाभ उठाया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोंडिग्रे विद्या मंदिर मे छात्र - छात्राओ को शैक्षणिक साहित्य एवं मिठाई वितरण किया गया, विद्यालय मे पानी की टंकी व बडी शतरंज उपलब्ध कराई गई। स्वयं सिद्धा समिति अन्तर्गत मूकबधिर माहेश्वरी बहन को स्वरोजगार के लिए ब्यूटी पार्लर खोलने हेतु सभी आवश्यक सामान, ड्रेसिंग टेबल, फेसियल चेयर आदि प्रदान किये गये। सभी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष पुष्पा काबरा, कोषाध्यक्ष सरला बाहेती ने सभी बहनो के प्रति आभार व्यक्त किया।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन