कोलकाता प्रादेशिक माहेश्वरी सभा द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह -2024 का आयोजन
अपने ही समाज की नव पीढ़ी की शैक्षणिक सफलता पर उन्हें सम्मानित करने की मनोभावना को संजोए हुए विगत 17 वर्षों से प्रदेश सभा द्वारा इस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रक्रिया को सतत निभाते हुये इस वर्ष भी कोलकाता प्रादेशिक माहेश्वरी सभा, महिला एवं युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में एवं पुष्कर नारायण तोषनीवाल चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से प्रतिभा सम्मान समारोह-2024 गत रविवार दिनांक 15 सितम्बर 2024 को शाम 4 बजे से का धन धान्यो सभागार में अति उत्साह के साथ सम्पन हुआ। कार्यक्रम प्रारम्भ से पूर्व अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष एवं मंत्री का वीडियो संदेश प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश एवं महेश की अर्चना तथा दीप प्रज्वलन से हुआ। आमंत्रित मुख्य अतिथि श्री इंद्रनील सेन (केबिनेट मंत्री - पश्चिम बंगाल सरकार), विशिष्ठ अतिथि श्री रवि गांधी (ए.डी.जी.- बी.एस.एफ.), डॉ. भोलानाथ पांडे (डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस) एवं डॉ. आदित्य मंत्री तथा प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाजू, मंत्री सम्पत मानधन्या, अ.भा.मा.म. के कार्यसमिति सदस्य श्री श्याम सुंदर राठी, महिला संगठन अध्यक्ष श्रीमति मंजु पेड़ीवाल, संयोजक सीए ऋषि खटोड़, सीए रमेश राठी एवं युवा संगठन के अध्यक्ष श्री कृष्ण गोपाल मानधना प्रायोजक परिवार से श्रीमती धनेश्वरी देवी, श्री श्रीकुमार तोषनीवाल एवं श्रीमती सुनीता तोषनीवाल, महिला प्रदेश मंत्री श्रीमती कुसुम मून्धड़ा तथा युवा मंत्री मुकुन्द सोमानी द्वारा भगवान महेश का पूजन-अर्चन एवं माल्यार्पण किया गया, भगवान महेश की सामुहिक वंदना उपस्थित सभी समाज बन्धुओं ने समवेत स्वर में की।
आमंत्रित अथितियों का मंच वरण तथा उत्तरीय एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर अथिति देवो भव: की परम्परा का निर्वाह किया गया। आमंत्रित अथितियों ने अपने उद्गारों में ऐसे प्रेरणादायक समारोह में उपस्थित होना अपना सौभाग्य बताते हुए कहा कि नव पीढ़ी के प्रति सामाजिक दायित्व निभाने का यह उत्तम माध्यम है और समारोह आयोजन की उत्कृष्ट भावना तथा सुव्यवस्थित प्रबंध के लिये तोषनीवाल परिवार, प्रदेश सभा एवं संयोजक गणों की भूरि-भूरि प्रसंशा व्यक्त की।
छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए अपने अनुभवों का निष्कर्ष बताया कि छात्र-छात्राओं शैक्षणिक मंजिल तो अपने दृढ़ संकल्प एवं कठिन परिश्रम से ही प्राप्त होगी। माहेश्वरी समाज द्वारा प्रतिभाओं को सम्मानित करना उनके यशस्वी एवं उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरणास्पद साबित होगा। श्री कुमार तोषनीवाल ने अपने वक्तव्य में मेघावी छात्र-छात्राओं को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को सम्मानित करने का अवसर प्राप्त होना गर्व की बात है। समारोह के इस प्रथम चरण का सफल एवं कुशलतापूर्व संचालन संयोजक श्री ऋषि खटोड़ ने किया। स्वागत संबोधन में श्री विनोद जाजू प्रदेश अध्यक्ष ने आमंत्रित अथितियों एवं प्रायोजक परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। नव पीढ़ी के सर्वांगीण विकास हेतु प्रदेश सभा सतत् प्रयत्नशील है तथा उन्हें देश का सफल नागरिक बनाने हेतु आवश्यक सहयोग हेतु भी सदैव तत्पर है। हम सब मिलकर समाज को प्रगति की ओर ले जायें यह निवेदन किया। प्रथम चरण के समापन का धन्यवाद ज्ञापन सीए श्री रमेश राठी ने किया।
द्वितीय चरण में प्रतिभावान छात्र/छात्राओं का स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत करने की प्रक्रिया से प्रारम्भ हुआ जिसमें विभिन्न विधाओं के 260 से अधिक छात्र/छात्राओं को आमन्त्रित अथितियों, प्रायोजक परिवार, प्रदेश सभा एवं आंचलिक सभाओं के पदाधिकारी तथा समाज के वरिष्ठ महानुभावों द्वारा सम्मानित किया गया। शशि लाहोटी द्वारा युवा पीढ़ी के प्रोत्साहन हेतु काव्य पाठ किया गया। पूर्वांचल प्रतिनिधि दिलीप लाहोटी ने अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के मिशन IAS 100 का वीडियो प्रदर्शन द्वारा सार्थक प्रचार प्रसार किया एवं आगामी 5 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाले सेमिनार में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया। द्वितीय चरण का संचालन संयोजक सीए रमेश राठी एवं युवा संगठन के अध्यक्ष श्री कृष्ण गोपाल मानधना ने किया।
श्री विभोर टंडन एवं आकृति जैन प्रेरक वक्ता द्वारा प्रेरणादायक लघु प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं के लिए पारितोषिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। पुष्कर नारायण तोषनीवाल चैरिटेबल ट्रस्ट के समाज भामाशाह श्री श्रीकुमार तोषनीवाल, मार्गदर्शक समिति के श्री भंवर लाल राठी एवं श्री कृष्ण मुरारी तापडिय़ा संयोजक समिति के सर्वश्री सीए ऋषि खटोड़, सीए रमेश राठी, सीए श्रीमति अंकिता राठी, अजय डागा (बंटी), घनश्याम बागड़ी, हरीश दम्मानी, सीए ज्ञानेश्वर सोमानी, श्रीमति वर्षा डागा एवं नवीन बिहानी, सह संयोजक समिति के सर्वश्री आशीष मोहता (बाली), आशीष मोहता (बिधाननगर), रोहित सोमानी (दक्षिण कोलकाता), संजय मारू (हिंदमोटर), शिव शंकर मूंधड़ा (हावड़ा), हरि नारायण भट्टड़ (मध्य कोलकाता), अश्विन लढ़ा (युवा संगठन) एवं श्रीमति बीना लोहिया (वी.आई.पी.) तथा सभी अंचलों से सक्रिय कार्यकर्ताओं ने पूर्ण रूपेण समर्पित भाव से समारोह को सफल बनाने में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया।
अथितियों की गरिमामय उपस्थिति से समारोह में चार चांद लग गये। प्रदेश सभा के पदाधिकारी, सभी अंचलों, महिला संगठन एवं युवा संगठन के अध्यक्ष/मंत्री एवं सदस्यों ने अपना सक्रिय योगदान देकर समारोह को सफल बनाया। समारोह में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी विशिष्ट समाज बन्धुओं समेत लगभग 1000 महानुभावों की गरिमामय उपस्थिति ने प्रदेश सभा का उत्साहवर्धन किया। समारोह का पूर्ण समापन प्रदेश मंत्री सम्पत मानधन्या के धन्यवाद ज्ञापन के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह में स्वल्पाहार एवं रात्रि भोज की उत्तम व्यवस्था की गई।
Latest News