पूर्वांचल के एकमात्र ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर में स्थित माहेश्वरी भवन का होगा पुनर्निर्माण एवं नवीनीकरण


झारखंड का एक शहर देवघर। जिसमें बसते हैं माहेश्वरी समाज के सिर्फ 15 परिवार। इस देवघर में शिव और शक्ति दोनों विराजते हैं। 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ के रूप में शिव है उनके ठीक सामने स्थित हृदय पीठ के रूप में शक्तिपीठ भी है। बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं सिक्किम राज्य को मिलाकर इतने बड़े भूखंड क्षेत्र में बाबा बैद्यनाथ इकलौते ज्योतिर्लिंग हैं। बहुत कम संख्या में होने के बावजूद देवघर के माहेश्वरी परिवार ने सामाजिक सेवा भावना के वशीभूत मिलजुल कर अपने दृढ़ संकल्प की वजह से 1999 में यहां एक माहेश्वरी भवन की स्थापना की थी।

25 साल बीतने के बाद वर्तमान परिस्थितियों एवं तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए इस भवन में पुनर्निर्माण एवं आधुनिक सुसज्जा की आवश्यकता महसूस की गई। सीमित परिवार एवं सीमित संसाधनों की वजह से दिक्कतें आ रही थी झारखंड बिहार प्रदेश सभा के नेतृत्व ने ऐसे समय में मार्गदर्शन एवं सहयोग का बीड़ा उठाया तथा देवघर सभा के के साथ संयुक्त बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस नवीनीकरण एवं पूर्निर्माण के कार्य को प्रदेश सभा एवं देवघर सभा आपसी सहयोग से पूरा करेगी एवं इसमें समस्त माहेश्वरी समाज के परिवारों से सहयोग की अपेक्षा करेगी। चार तले के इस भवन में आधार तल में तीन कमरे एवं एक हॉल तथा द्वितीय तल में एक बैंक्वेट हॉल रहेगा। प्रथम तल एवं तृतीय तल में आधुनिक सुसज्जा से परिपूर्ण कमरे बनेंगें।

विगत तीन महीनों से कार्य अपनी पूरी गति के साथ प्रगति पर है। प्रदेश के परिवारों एवं उनसे संबंधित प्रदेश से बाहर रहने वाले परिवारों से भी दिल खोलकर सहयोग प्राप्त हो रहा है। पूरे पुनर्निर्माण एवं नवीनीकरण में करीबन 4 करोड़ की लागत आएगी। भवन का कार्य गतिशील है, पर ये यज्ञ बड़ा है, इस यज्ञ में आप सभी सुधि दाताओं की आहुति चाहिए आपकी सेवा बगैर ये संकल्प सिद्धि की और अग्रसर नहीं हो पाएगा। अत: प्रदेश सभा एवं देवघर सभा संयुक्त रूप से आपसे आग्रह करता है, हमारे समाज के इस जनोपयोगी भवन में आपकी सेवा की ईंट शामिल हो।

आग्रह हमारा, सेवा प्रभु की, सहयोग आपका।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन