भीनमाल मे 'एक शाम माजीसा के नाम' भजन संध्या का हुआ आयोजन

माहेश्वरी कॉलोनी भीनमाल में हर साल की भांति एक शाम माजीसा के भव्य भजन संध्या का 10 सितम्बर को माजीसा के जन्मोत्सव के दिन माहेश्वरी माजीसा भगत मंडल की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन गायक बालोतरा के गायक नरपत भाई देवासी ने गणेश वंदना, सुंदर सुंदर माजीसा के भजनों की प्रस्तुति दी। जोधपुर की सुंदर भजनों की प्रस्तुति देने वाली गायिका सोनू कवंर एंड पार्टी ने माजीसा के भजन, सवाईसिंह जी के सुंदर भजन, रामदेवजी, चोसठ जोगनी और कई भजनों से लोग देर रात तक भक्ति में मग्न हो गए। सुंदर झाकियों के लिए मनोज रिहा एंड पार्टी दिल्ली के द्वारा अलग अलग झाकियां में गणेश भगवान, प्रभुश्रीराम के अवतार, श्रीखाटूश्याम जी सुंदर प्रस्तुति, महाकाली के अलग अलग रूपो की भी सुंदर प्रस्तुती दी गई। इस मौके पर जालोर सिरोही जिला अध्यक्ष महानंद शारदा, जिला युवा अध्यक्ष नखतमल शारदा, माहेश्वरी माजीसा भगत मंडल के सदस्य मुकेश राठी, सवाई भूतड़ा, राकेश चन्दीरा, संजय, जीतू मुहता, जीतू कड़वा, दिनेश राठी, अमृत, किशोर, मोहित, दिलीप, मुकेश चाण्डक, गौरव शारदा, मनोज कड़वा, उत्सव, मुकेश आद के साथ कई गांवों के समाज बंधु उपस्थित रहे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन