माहेश्वरी ट्रस्ट सरदारशहर के तत्वावधान में गणेश महोत्सव का आयोजन सम्पन्न

माहेश्वरी ट्रस्ट सरदारशहर के तत्वावधान में श्री रिद्धी सिद्धी गणेश मन्दिर (माहेश्वरी भवन) में सदैव के भांति इस गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर आयोजित 4 दिवसीय श्री गणेश महोत्सव अत्यंत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस महोत्सव में भगवान श्री गणेश का घृत अभिषेक, दुग्ध अभिषेक, सिन्दूर अभिषेक,16 सवामणीयों का भोग, भगवान गणेश जी की कथा, संगीतमय सुन्दर काण्ड, नृत्य नाटिका, मनमोहक श्रृंगार, आकर्षक झांकियां इत्यादि कार्यक्रम संपन्न हुए। इस आयोजन में समाज के सभी निवासी एवं प्रवासी बंधुओं का एवं सभी गणेश भक्तो का भरपूर सहयोग रहा। आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के सभी सदस्य गत 1 माह से व्यवस्थाओं में लगे हुए थे। इस 4 दिवसीय गणेश महोत्सव के आयोजन के मुख्य दिवस गणेश चतुर्थी के दिन दर्शनार्थीयों की सुबह से ही भारी भीड़ रही। माहेश्वरी समाज के सभी बंधुओं साथ माहेश्वरी महिला मण्डल एवं माहेश्वरी युवा संगठन के सभी सदस्यों ने बहुत ही व्यवस्थित एवं शानदार कार्य किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन