तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के तृतीय सत्र की प्रथम कार्यकारिणी बैठक संपन्न

होटल वेज पार्क बशीर बाग में 19 अगस्त 2023 सायं 7.00 बजे तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी सभा की तृतीय सत्र की प्रथम बैठक प्रदेश अध्यक्ष कैलाश डालिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई उपरोक्त बैठक में कैलाश डालिया ने अपने अध्यक्ष उद्बोधन में नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महासभा द्वारा संचालित विभिन्न ट्रस्टों की जानकारी दी एवं तेलंगाना आंध्र प्रदेश के समाज बंधुओ को जो सहायता प्राप्त हुई उसका विवरण दिया।

मंत्री CA कन्हैयालाल राठी ने सभा को संबोधित करते हुए विगत कार्यकारिणी बैठक के मुख्य विवरण विस्तृत रूप से प्रेषित किए एवं मंत्री की रिपोर्ट में विगत बैठक से इस बैठक के बीच सभा द्वारा जिन कार्यक्रमों को संपादित किया गया जैसे महेश महोत्सव, समाज के वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान एवं समाज बंधुओ को जो सहयोग राशि सभा द्वारा प्रदान की जा रही है उसका विवरण दिया।

संगठन मंत्री मनोज सोमानी ने महेश महोत्सव कार्यक्रम का लेखा-जोखा सभा के समक्ष प्रस्तुत किया जिसे करतल ध्वनि से सभा ने अनुमोदित किया। तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की मंत्राणी मंजु लाहोटी ने भी महिला संगठन की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।

दक्षिणांचल चुनाव प्रभारी ओमप्रकाश मोदानी, प्रदेश चुनाव अधिकारी संजय लाहोटी एवं सहचुनाव अधिकारी भगवान दास क़ासट और भगवान दास सारड़ा ने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष कैलाश डालिया, महामंत्री CA कन्हैया लाल राठी, कोषाध्यक्ष नारायणदास मालानी, संगठन मंत्री मनोज सोमानी, प्रचार मंत्री श्याम बियानी, उपाध्यक्ष नारायणदास बंग, गोपाललाल बंग, गोपी किशन लाहोटी (वरंगल), अशोक मानधनी (विशाखापटनम), संयुक्त मंत्री संपत तोषनीवाल, भरत जाजू, गोवर्धन साबू (निजामाबाद), कमल किशोर झंवर (राजमुंद्री) कार्यालय मंत्री रविकुमार राठी, पवन कुमार पलोड़ को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें उज्जवल भविष्य हेतु बधाई प्रदान की। बैठक में उपस्थित अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के दक्षिणांचल उपसभापति अरुण भांगडिय़ा ने अपने संबोधन में महासभा द्वारा मिशन 100 IAS, कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर एवं बाल संस्कार शिविर के आयोजन पर विशेष जोर दिया। आप ने सभा को यह जानकारी दी कि महासभा ने मिशन 100 IAS के तहत 50 करोड रुपए का एक ट्रस्ट का निर्माण किया गया और समाज बंधुओ को आह्वान किया अपने आने वाली पीढ़ी को प्रशासनिक सेवा में जाने हेतु प्रेरित करें।

बैठक में सम्मिलित जैसे अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की दक्षिणांचल संयुक्त मंत्री रेनू सारड़ा, तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष रजनी राठी, हैदराबाद सिकंदराबाद (जिला) माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष भगवान पंसारी, मंत्री राजेश मालपानी, विशाखापट्टनम माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष शंकर प्रसाद राठी, टांडूर के मनमोहन काबरा, वारंगल के ष्ट्र हरीश लोया ने अपने सुझाव एवं विचार प्रकट किया।

सभा ने सर्व सम्मति से भैंसा के श्याम सुंदर लढ्ढा को संस्था का जनसंपर्क मंत्री नियुक्त किया। बैठक का संचालन सभा के कार्यालय मंत्री रवि राठी ने किया एवं धन्यवाद प्रस्ताव सभा के उपाध्यक्ष गोपाल लाल बंग ने प्रेषित किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन