अहमदाबाद माहेश्वरी युवा संगठन ने किया शंकुस वाटर पार्क में सावन पिकनिक 2024 का आयोजन

अहमदाबाद माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा शंकुस वाटर पार्क में सावन पिकनिक का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें 400 से अधिक सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस पिकनिक में परिवारों और युवाओं ने दिनभर पानी की राइड्स और खेलों का भरपूर आनंद लिया। नाश्ता, दोपहर का भोजन और हाई टी भी आयोजन का हिस्सा थे, जो सभी ने बड़े उत्साह के साथ इंजॉय किया। बच्चों ने भी इस पिकनिक का विशेष आनंद उठाया, उन्होंने वॉटर राइड्स और अन्य खेल गतिविधियों में खूब हिस्सा लिया। पिकनिक के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें बेस्ट रील का अवॉर्ड प्रेरित नागौरी ने जीता, जबकि बेस्ट फोटोग्राफ का अवॉर्ड कैलाश भूतड़ा ने हासिल किया। इस सफल आयोजन में समाज के सदस्य और कार्यक्रम सह-सहयोजक विजय पुंगलिया, शिव चांडक, जय सोमानी, दीपक बागडी, धनेश जाखोटिया, श्रीकुमार बंसाली, उपेन्द्र बिरला, पंकज काबरा, वीरेंद्र सारडा, अंकित परवाल, अभिषेक मालपानी, मौलिक सारडा, हर्ष मनियार, चित्रांग बियानी सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में संगठन के अध्यक्ष मयूर पसारी, सचिव अर्पित बाहेती, कोषाध्यक्ष प्रवीण माहेश्वरी और बसंत माहेश्वरी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इस आयोजन ने समाज के सदस्यों के बीच आपसी मेल-जोल को और प्रगाढ़ किया, और सभी ने इस मनोरंजक पिकनिक का खूब लुत्फ उठाया। यह जानकारी संगठन मंत्री लक्ष्य बांगड़ के द्वारा दी गई।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन