माहेश्वरी सभा गुवाहाटी की नवीन पहल
माहेश्वरी सभा गुवाहाटी द्वारा आगामी 11 सितंबर 2024 को समाज की ज्वलंत समस्या समय पर ब्याह ना होना के ऊपर एक दिवसीय वैवाहिक परिचय संवाद सत्र का आयोजन गुवाहाटी स्थित असम माहेश्वरी भवन में करने का निर्णय लिया है। माहेश्वरी सभा गुवाहाटी द्वारा अनोखी पहल की शुरुआत करते हुए सभा अध्यक्ष सीताराम बिहानी ने जानकारी दी कि आज हमारे समाज के बेटे और बेटियां के बीच में विवाह को लेकर विभिन्न तरह की भ्रांतियां फैली हुई है इसी को ध्यान में रखते हुए हमने समाज की इस समस्या से कुछ हद तक कमी कम हो इसलिए कोलकाता से श्रीमती सुमित्रा काबरा को विशेष आमंत्रण देकर गुवाहाटी आमंत्रित किया है ताकि समाज में हो रही दूरियां को काम किया जाए। आगे जानकारी देते हुए सभा मंत्री सुरेंद्र लाहोटी ने जानकारी दी गुवाहाटी में यह एक नवीन पहल है जिसकी शुरुआत गुवाहाटी माहेश्वरी सभा करने जा रही है और आशा करते हैं कि इस सत्र का हमारे समाज बंधुओ को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले और बहुत बड़ी संख्या में एक दूसरे का साथ मिलने से समाज में मजबूत रिश्ते कायम होंगे। जिससे वर्तमान में जो स्थिति है उसमे कुछ आराम मिले।
Latest News