श्रीगंगानगर के विवेक आश्रम में भोजन प्रसादी संपन्न
उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के संस्थापक अध्यक्ष स्व. श्री सोहनलाल जी गट्टाणी के पुण्य-दिवस पर दिनांक 3 सितम्बर 2024, मंगलवार को श्री माहेश्वरी सेवा समिति, श्रीगंगानगर द्वारा सामाजिक सरोकार के प्रकल्प के तहत विवेक आश्रम में प्रात: कालीन भोजन प्रसादी की गई। इस अवसर पर प्रादेशिक सभाध्यक्ष श्री मनोज चितलांगिया, सेवा समिति अध्यक्ष श्री महेश नढाणी, उपाध्यक्ष श्री श्याम सुंदर करवा, कोषाध्यक्ष श्री श्याम सुंदर चाण्डक, सक्रिय सदस्य श्री मदन गोपाल भूतड़ा व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Latest News