नोखा माहेश्वरी समाज द्वारा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्व. श्री सोहनलाल गट्टाणी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम आयोजित
स्वर्गीय श्री सोहनलाल गट्टाणी की स्मृति में उनकी चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर माहेश्वरी समाज नोखा द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। माहेश्वरी सभा अध्यक्ष भँवरलाल बाहेती ने बताया कि माहेश्वरी सभा के बीकानेर जिलाध्यक्ष ललित झँवर की उपस्थिति में सुबह 10:30 बजे नंदी शाला, रायसर रोड पर पौधारोपण और नंदियों को गुड़ खिलाने का आयोजन किया गया। इस पुण्य कार्य में समाज के कई वरिष्ठ एवं युवा सदस्यों ने भाग लिया और स्व. गट्टाणी जी की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए पौधरोपण किया। नंदी शाला में आयोजित इस कार्यक्रम में भाग लेकर समाज बंधुओं ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर पुरषोत्तम तापडिय़ा, भीकमचंद तापडिय़ा, मनोज राठी, किशन करवा, जिला संगठन मंत्री डॉ.राधेश्याम लाहोटी, प्रोफेशनल सेल अध्यक्ष पंकज चाण्डक, किशन तापडिय़ा, उमेश राठी, युवा संगठन अध्यक्ष केशव करवा, उमाशंकर मल, मनीष तापडिय़ा आदि समाजबंधुओ ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर अपनी बात रखते हुए कहा कि समाज की इस पहल से स्व. गट्टाणी जी की स्मृति को एक नए आयाम के साथ संजोया गया है।
Latest News