श्री श्रीगोपाल माहेश्वरी, कोयंबटूर 'महेश गौरव सम्मान' से सम्मानित
माहेश्वरी सभा, कोयंबटूर के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध समाजसेवी श्री श्रीगोपाल माहेश्वरी को तमिलनाडु केरल पांडिचेरी माहेश्वरी महासभा द्वारा 'महेश गौरव सम्मान' द्वारा सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष में माहेश्वरी सभा, कोयंबटूर द्वारा श्री श्रीगोपाल माहेश्वरी का भव्य सम्मान समारोह माहेश्वरी भवन, कोयंबटूर मे विगत माह मे रखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रामरतन कोठारी, उपाध्यक्ष एवं श्रीमती ममता दमाणी, महिला अध्यक्षा तमिलनाडु पांडिचेरी केरल माहेश्वरी महासभा, दक्षिणांचल थे। श्री श्याम भूतडा, अध्यक्ष माहेश्वरी सभा, इरोड विशेष आमंत्रित अतिथि थे। कार्यक्रम की शुरुआत मे दीप प्रज्वलन मुख्य व विशेष आमंत्रित अतिथियो के साथ कोयंबटूर सभा अध्यक्ष श्रीगोपाल माहेश्वरी, सचिव संतोष मूंदडा, कोषाध्यक्ष दामोदर प्रसाद सोमाणी, भुतपुर्व अध्यक्ष सीताराम कांकाणी, प्रदीप करनाणी आदि ने किया। सचिव संतोष मूंदडा ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम मे 30 से ज्यादा संस्था के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष ने श्रीगोपाल माहेश्वरी का शॉल द्वारा सम्मान किया। इनमे प्रमुख रहे सीताराम कांकाणी, गोपाल भुराडिया - माहेश्वरी समाज, बालचंद बोथरा, चंपालाल बाफना, कमलेश बाफना, महावीर चंद जैन- कोयंबटूर वेल्फेयर एसोसिएशन एवं जैन समाज, गौतमचंद श्रीश्रीमल- राजस्थान संग, ईश्वर मित्तल व नीरज अग्रवाल - अग्रवाल समाज, गुलाब मेहता सचिव सृजन संस्था, श्रवण वोहरा-विप्र समाज, दामोदर सोमाणी, गिरीराज चांडक- कोयंबटूर मार्बल एसोसिएशन, कमल अग्रवाल - नारायण सेवा संस्थान, ओमप्रकाश चांडक- गायत्री परिवार, शशिकांत आर्य, रमेश सुतलिया, पत्रकार किशोर जैन, ट्राईबल सोसायटी के प्रतिनिधि इत्यादी ने श्रीगोपाल जी माहेश्वरी का शॉल पहना कर अभिनन्दन किया। कार्यक्रम संचालन श्रीमती प्रिती भट्टड़ ने किया। माहेश्वरी सभा, कोयंबटूर की सुश्री इशिका एवं तनिशा फोमरा ने स्वागत नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम मे श्री गोपाल माहेश्वरी के जीवन पर आधारित डॉक्युमेंट्री दिखाई गई। कार्यक्रम मे कोयंबटूर के सभी माहेश्वरी परिवार सहित सम्मलित हुए एवं श्रीगोपाल माहेश्वरी को बधाई एंव शुभकामनाए दी। अंत मे श्रीगोपालजी के पारिवारिक सदस्यो श्रीमती कांता माहेश्वरी, अनुराग माहेश्वरी, कविता माहेश्वरी एवं अन्य सदस्यो ने सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियो ने स्वादिष्ट भोजन के साथ किया।
Latest News