लोक सभा स्पीकर ओम बिरला जी के हाथों राशि माहेश्वरी, बूंदी ने प्राप्त किया वल्र्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट

बूंदी शहर की गोविन्द नगर देवपुरा निवासी समाज सेविका सुश्री राशि माहेश्वरी पुत्री श्री पुरूषोत्तम सोमानी ने अपनी प्रतिभा के दम पर गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा कर बूंदी शहर को गौरवान्वित किया है। सुश्री माहेश्वरी ने भारतीय इतिहास से जुड़े 100 घटनाओं व उनके वर्ष के बारे में धाराप्रवाह 1 मिनट 14 सेकंड में फैक्ट्स सुनाकर फास्टेस्ट फीट ऑफ रेसीटेशन का वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया हैं। डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह की मेंटोरशिप में यह रिकॉर्ड अर्जित किया हैं। सर्किट हाउस पर माननीय लोकसभा स्पीकर श्री ओम बिरला ने अपने हाथो से सर्टिफिकेट प्रदान कर बूँदी की बेटी को प्रोत्साहित किया और महिलाओं को इसी प्रकार हर क्षेत्र में आगे बढऩे का सन्देश दिया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन