आरव डागा, बंठिडा को स्केटिंग जोनल में गोल्ड और डिस्ट्रिक में सिल्वर मैडल

बठिंडा में 68 वी जिला स्कूल खेलो के अंतर्गत स्केटिंग के डिस्ट्रिक्ट लेवल के मुकाबले रिंग रोड नजदीक बठिंडा कैंट पर शंकर स्केट्स एकेडमी के तहत करवाये गए। जिसमे सिल्वर ऑक्स स्कूल डबवाली रोड के 5वी कक्षा के विद्यार्थी आरव डागा ने टोटल 3 सिल्वर मैडल हासिल किए। जिसमे 500 मीटर, 1000 मीटर एवं एक लेप रेस शामिल थी। इससे पहले भी आरव डागा ने जोनल लेवल पर हुए स्केटिंग मुकाबले में 500 मीटर में गोल्ड, 1000 मीटर में गोल्ड एवं एक लेप रेस में सिल्वर मैडल हासिल किया था एवं जोनल लेवल पर ओवर आल गोल्ड मैडल हासिल किया था। आरव डागा का चयन राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले  के लिए हो गया है। ज्ञात हो कि आरव ने पिछले दिनों ही अबेकस क्लासेस में भी अव्वल रह कर अपनी कामयाबी दर्ज करवाई है। आरव डागा ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता राजेश डागा, माता रूपल डागा एवं अपने कोच शंकर जी को दिया है।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन